क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Feb 09, 2026, 06:23 PM IST
1.युगांडा बनाम वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज और युगांडा के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मुकाबला खेला गया था. इस मैच में युगांडा ने 39 रनों का स्कोर किया था. इतना ही नहीं युगांडा की टीम दूसरी बार 2024 में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ 40 रनों पर ही सिमट गई थी.
2.नीदरलैंड बनाम श्रीलंका

टी20 वर्ल्ड कप 2014 में नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया था, जिसमें नीदरलैंड की टीम 39 रनों पर ही सिमट गई थी. इसके अलावा नीदरलैंड की टीम 2021 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के सामने ही 44 रनों पर ढेर हुई थी.
3.ओमान बनाम इंग्लैंड

ओमान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 2024 टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ 47 रनों पर ही सिमट गई थी.
4.वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड

इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम 2021 टी20 वर्ल्ड कप में 55 रन पर ऑलआउट हो गई थी. टीम ने दो बार वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता है.
5.अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अफगानिस्तान ने 56 रन बोर्ड पर लगाए थे. टीम 12 ओवरों के अंदर ही ऑलआउट हो गई थी.