क्रिकेट
भास्कर तिवारी | Jul 08, 2025, 09:44 PM IST
1.सुनील गावस्कर

भारत के दिग्गज बल्लेबा सुनील गावस्कर ने अपने टेस्ट करियर में लॉर्ड्स पर 5 टेस्ट मैच खेले. जिसमें गावस्कर ने 2 अर्धशतक लगाए. लेकिन कभी शतक नहीं जड़ सके. लॉर्ड्स में गावस्कर ने 34 की औसत से 340 रन बनाए हैं.
2. सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है. टेस्ट क्रिकेट में सचिन के नाम सबसे ज्यादा 51 शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. लेकिन उन्होंने एक बार भी लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट स्टेडियम में शतक नहीं लगाया है. उन्होंने इस मैदान पर 5 टेस्ट की 9 पारियों में 21.66 की औसत से 195 रन बनाए हैं. वही सचिन का लॉर्ड्स में बेस्ट स्कोर सिर्फ 37 रन रहा हैं.
3.कपिल देव

भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में 4 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसकी 7 पारियों में उन्होंने 242 रन बनाए. इस दौरान कपिल देव का औसत 48.40 का रहा हैं. लॉर्ड्स में पूर्व दिग्गज का हाईएस्ट स्कोर 89 रन का रहा हैं.
4.महेंद्र सिंह धोनी

भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने लॉर्ड्स में 3 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 28 की औसत से सिर्फ 140 रन बनाए हैं. वही धोनी का इस बीच हाईएस्ट स्कोर 76 रन का रहा है.
5.विराट कोहली

इस लिस्ट में सबसे हैरान करने वाला नाम भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली का है. जिनका इंग्लैंड में रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. लेकिन उसके बावजूद वो लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में एक भी शतक नहीं लगा पाए. कोहली ने इस मैदान पर 3 टेस्ट की 6 पारियों में 21.16 की औसत से मात्र 127 रन बनाए हैं. वही विराट ने इस इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया.