Advertisement

T20 वर्ल्ड कप के इतिहास के 5 सबसे बड़े उलटफेर, इन टीमों ने दुनिया को कर दिया था हैरान

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है और इस बार भी एक बड़ा उलटफेर होने से बाल-बाल बचा है. इंग्लैंड और नेपाल के बीच बड़ा उलटफेर हो सकता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि टी20 वर्ल्ड कप में 5 सबसे बड़े उलटफेर कौनसे हैं. इन टीमों ने अपने प्रदर्शन से दुनिया को हैरान कर दिया था.

मोहम्मद साबिर | Feb 08, 2026, 08:08 PM IST

1.टी20 वर्ल्ड कप 2009

टी20 वर्ल्ड कप 2009
1

टी20 वर्ल्ड कप 2009 में पहला सबसे बड़ा उलटफेर हुआ था. तब नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने 162 रन बनाए थे और फिर नीदरलैंड ने 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया और दुनिया को हैरान कर दिया था. 
 

Advertisement

2.टी20 वर्ल्ड कप 2022

टी20 वर्ल्ड कप 2022
2

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में नामीबिया और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में नामीबिया ने पहले बैटिंग करते हुए 163 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 108 रनों पर ही सिमट गई और नामीबिया ने 55 रनों से मुकाबला जीता था. 
 

3.टी20 वर्ल्ड कप 2022

टी20 वर्ल्ड कप 2022
3

टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला था. जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था. जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 130 रन बनाए थे और पाकिस्तान को 129 रन पर रोक दिया था. जिम्बाव्बे ने 1 रन से मैच जीतकर बड़ा उलटफेर किया था. 
 

4.टी20 वर्ल्ड कप 2024

टी20 वर्ल्ड कप 2024
4

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में अफगान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 148 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 127 रनों पर ढेर कर दिया था. हालांकि ऑस्ट्रेलिया ये मैच हारने के बाद टूर्नामेंट से ही बाहर हो गई थी. 
 

5.टी20 वर्ल्ड कप 2024

टी20 वर्ल्ड कप 2024
5

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दो बार बड़े उलटफेर हुए थे. इस बार यूएसए और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान ने पहले 159 रन बनाए, जबकि यूएसए ने भी 159 रन बना दिए और मैच टाई हो गया, जिसके बाद सुपर ओवर खेला गया. सुपर ओवर में यूएसए ने 18 रन बना दिया और पाकिस्तान को 13 रन पर ही रोक दिया. अमेरिका ने पाकिस्तान को 5 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया था. 
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement