Advertisement

Test में शतक और 5 विकेट लेने वाले ऑलराउंडर, जानें लिस्ट में कितने भारतीयों का नाम

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कई ऑलराउंडर्स आए हैं, जिन्होंने अपनी गेंद और बल्ले दोनों से दमदार प्रदर्शन किया है. लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि ऐसे कौन से खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट में शतक और 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है. आप यहां टॉप-5 लिस्ट देख सकते हैं.

मोहम्मद साबिर | Aug 10, 2026, 11:46 PM IST

1.जिमी सिंक्लेयर

जिमी सिंक्लेयर
1

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जिमी सिंक्लेयर का नाम लिस्ट में पहले पायदान पर है. उन्होंने 1899 में इंग्लैंड के खिलाफ 106 रन की पारी खेली और 6 विकेट अपने नाम किए थे.  
 

Advertisement

2.ऑब्रे फॉकनर

ऑब्रे फॉकनर
2

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ऑब्रे फॉकनर ने 1910 में इंग्लैंड के खिलाफ 123 रन बनाए और 5 विकेट ही लिए थे. 
 

3.चार्ल्स केलेवे

चार्ल्स केलेवे
3

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी चार्ल्स केलेवे ने साल 1912 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 114 रनों की पारी खेली और 5 विकेट भी चटकाए थे.
 

4.जैक ग्रेगरी

जैक ग्रेगरी
4

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जैक ग्रेगरी ने 1920 में इंग्लैंड के खिलाफ 100 रनों की पारी खेली औक 7 विकेट चटकाए थे. 
 

5.वीनू मांकड़

वीनू मांकड़
5

भारतीय पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीनू मांकड़ ने साल 1952 में इंग्लैंड के खिलाफ 184 रनों की पारी खेली थी और फिर 5 विकेट भी अपने नाम किए थे. वीनू लिस्ट में इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं. 
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement