क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Dec 15, 2025, 02:13 PM IST
1.एरोन फिंच

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने साल 2013 में 156 रन और 2018 में 172 रनों की दो बार सबसे बड़ी पारी खेली है.
2.हजरतुल्लाह जजई

अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई ने टी20I में 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 162 रनों की पारी खेली थी.
3.ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने श्रीलंका के खिलाफ 2016 में 145 रनों की नाबाद पारी खेली थी.
4.फिल साल्ट

इंग्लैंड के फिल साल्ट ने टी20 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2025 में नाबाद 141 रनों की पारी खेली थी.
5.कुशल मल्ला

नेपाल के कुशल मल्ला ने टी20 में मंगोलिया के खिलाफ 2023 में नाबाद 137 रनों की पारी खेली थी.
6.फिन एलन

न्यूजीलैंड के फिन एलन ने टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ 2024 में 137 रनों की पारी खेली थी.
7.माइकल लेविट

नीदरलैंड्स के माइकल लेविट ने नामिबिया के खिलाफ 2024 में 135 रनों की विशाल पारी खेली थी.
8.अभिषेक शर्मा

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 2025 में 135 रनों की पारी खेली थी और उनका नाम लिस्ट में 8वें स्थान पर हैं.
9.मैक्स ओ'दाऊद

नीदरलैंड्स के मैक्स ओ'दाऊद ने मलेशिया के खिलाफ 2021 में नाबाद 133 रनों की पारी खेली थी.
10.सिकंदर रजा

जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने 2024में गंबिया के खिलाफ नाबाद 133 रनों की पारी खेली थी और वो लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं.