क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Nov 12, 2025, 02:04 PM IST
1.अनिल कुंबले

अनिल कुंबले ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 40 पारियों में 84 विकेट अपने नाम किए हैं. कुंबले लिस्ट में इकलौते गेंदबाज हैं, जिन्होंने 80 का आंकड़ा पार किया है.
2.डेल स्टेन

साउथ अफ्रीका डेल स्टेन ने भारत के खिलाफ 23 पारियों में 65 विकेट अपने नाम किए हैं और दूसरे स्थान पर हैं.
3.जवागल श्रीनाथ

जवागल श्रीनाथ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 25 पारियों में 64 विकेट चटकाए हैं.
4.हरभजन सिंह

हरभजन सिंह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 पारियों में 60 विकेट झटके थे.
5.मोर्ने मोर्कल

मोर्ने मोर्कल ने भारत के खिलाफ 31 पारियों में 58 विकेट अपने नाम किए हैं.
6.एलन डोनाल्ड

साउथ अफ्रीका के एलन डोनाल्ड ने भारत के खिलाफ 20 पारियों में 57 विकेट चटकाए हैं.
7.आर अश्विन

आर अश्विन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 26 पारियों में 57 विकेट चटकाए हैं.
8.कगिसो रबाडा

कगिसा रबाडा ने अब तक भारत के खिलाफ 25 पारियों में 55 विकेट चटकाए हैं.
9.शॉन पोलक

शॉन पोलक ने भारत के खिलाफ 23 पारियों में 52 विकेट झटके हैं और 9वें स्थान पर हैं.
10.मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अब तक 22 पारियों में 48 विकेट लिए हैं और 10वें स्थान पर हैं.