क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Nov 18, 2025, 06:56 PM IST
1.अनिल कुंबले

भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले का नाम फेहरिस्त में पहले पायदान पर है. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सभी फॉर्मेट की 79 पारियों में 130 विकेट अपने नाम किए हैं.
2.एलन डोनाल्ड

अफ्रीकी गेंदबाज एलन डोनाल्ड का नाम लिस्ट में दूसरे स्थान पर है. उन्होंने भारत के खिलाफ सभी फॉर्मेट की 46 पारियों में 103 विकेट चटकाए हैं.
3.शॉन पोलक

अफ्रीकी दिग्गज गेंदबाज शॉन पोलक ने भारत के खिलाफ सभी फॉर्मेट की 57 पारियों में 102 विकेट चटकाए हैं.
4.डेल स्टेन

अफ्रीकी घातक गेंदबाज डेल स्टेन ने भारत के खिलाफ सभी फॉर्मेट की 45 पारियों में 102 विकेट अपने नाम किए हैं.
5.हरभजन सिंह

भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सभी फॉर्मेट की 47 पारियों में 95 विकेट झटके हैं.
6.जवागल श्रीनाथ

भारतीय गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सभी फॉर्मेट की 58 पारियों में 92 विकेट अपने नाम किए हैं.
7.मोर्ने मोर्केल

अफ्रीकी गेंदबाज मोर्ने मोर्केल ने भारत के खिलाफ सभी फॉर्मेट 55 पारियों में 89 विकेट लिए हैं.
8.कगिसो रबाडा

अफ्रीकी गेंदबाज ने अब तक भारत के खिलाफ सभी फॉर्मेट 53 पारियों में 85 विकेट अपने नाम किया है.
9.आर अश्विन

भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सभी फॉर्मेट की 45 पारियों में 75 विकेट चटकाए हैं.
10.जहीर खान

भारतीय गेंदबाज जहीर खान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सभी फॉर्मेट की 41 पारियों में 68 विकेट अपने नाम किए हैं और लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं.