क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Dec 14, 2025, 10:44 PM IST
1.राशिद खान

अफगानिस्तान के राशिद खान ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने 53 मैचों में 100 विकेट ले लिया था.
2.संदीप लामिछाने

नेपाल के संदीप लामिछाने का नाम लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 54 मैचों में 100 विकेट हासिल किए थे.
3.वानिंदु हसरंगा

श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने टी20 इंटरनेशनल में 63 मैचों में 100 विकेट चटकाए थे.
4.अर्शदीप सिंह

भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल में 64 मैचों में 100 विकेट पूरे किए थे और लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं.
5.हारिस रऊफ

पाकिस्तान के हारिस रऊफ ने टी20 इंटरनेशनल में 71 मैचों में 100 विकेट अपने नाम किया था.
6.मार्क अडायर

आयरलैंड के मार्क अडायर ने टी20 इंटरनेशनल में 72 मैचों में 100 विकेट अपने नाम कर लिए थे.
7.शाहीन अफरीदी

पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी ने टी20 इंटरनेशनल में 74 मैचों में 100 विकेट चटकाए थे.
8.लसिथ मलिंगा

श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने टी20 इंटरनेशनल में 76 मैचों में 100 विकेट अपने नाम किए थे.
9.ईश सोढ़ी

न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी ने टी20 इंटरनेशनल में 78 मैचों में 100 विकेट हासिल कर लिए थे.
10.जसप्रीत बुमराह

भारत के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल में 81 पारियों में 100 विकेट चटकाए हैं और लिस्ट में आखिरी स्थान पर हैं.