क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Aug 05, 2026, 10:48 PM IST
1.मुथैया मुरलीधरन

श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का नाम लिस्ट में पहले पायदान पर है. उन्होंने टेस्ट की 230 पारियों में 67 बार 5 विकेट हॉल किया है.
2.आर अश्विन

भारतीय पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भले ही दूसरे स्थान पर है. लेकिन वो पहले पायदान से करीब 30 5 विकेट हॉल कम किए हैं. उन्होंने 200 पारियों में 37 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है.
3.शेन वॉर्न

दिवगंत ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न ने टेस्ट की 273 पारियों में 37 बार ही 5 विकेट हॉल किया है.
4.सर रिचर्ड हेडली

न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज सर रिचर्ड हेडली ने टेस्ट की 150 पारियों में 36 बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है.
5.अनिल कुंबले

पूर्व भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले ने टेस्ट की 236 पारियों में 35 बार 5 विकेट हॉल लिया है और लिस्ट में दूसरे भारतीय स्पिनर हैं.
6.रंगना हेराथ

श्रीलंका के पूर्व स्पिनर रंगना हेराथ ने टेस्ट की 170 पारियों में 34 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है.
7.जेम्स एंडरसन

पूर्व इंग्लिश गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने टेस्ट की 350 पारियों में 32 बार 5 विकेट हॉल किया है.
8.ग्लेन मैक्ग्रा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने टेस्ट की 243 पारियों में 29 बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है.
9.इयान बॉथम

इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज इयान बॉथम ने टेस्ट की 168 पारियों में 27 बार ये कारनामा किया हुआ है.
10.डेल स्टेन

साउथ अफ्रीका के घातक गेंदबाद डेल स्टेन ने टेस्ट की 171 पारियों में 26 बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है और वो लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं.