Advertisement

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले 10 गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीयों का नाम

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से हो गया है और पहले दिन कुल तीन मैच खेले गए. वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ हैट्रिक ले ली है. ऐसे में आपको बताएंगे कि अब तक किन गेंदबाजों ने टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक ली है. अब तक सिर्फ 10 बार ही ऐसा हुआ.

मोहम्मद साबिर | Feb 07, 2026, 11:10 PM IST

1.ब्रेट ली

ब्रेट ली
1

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2007 में विकटों की हैट्रिक ली थी.
 

Advertisement

2.कर्टिस कैम्फर

कर्टिस कैम्फर
2

आयरलैंड के कर्टिस कैम्फर ने नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2021 में हैट्रिक अपने नाम की थी. 
 

3.वानिंदु हसरंगा

वानिंदु हसरंगा
3

श्रीलंका के स्पिन ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2021 में हैट्रिक ली थी. 
 

4.कगिसो रबाडा

कगिसो रबाडा
4

साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2021 में ही हैट्रिक अपने नाम की थी. 
 

5.कार्तिक मयप्पन

कार्तिक मयप्पन
5

यूएई के कार्तिक मयप्पन ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 में विकटों की हैट्रिक ली थी.
 

6.जोशुआ लिटिल

जोशुआ लिटिल
6

आयरलैंड के जोशुआ लिटिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 में हैट्रिक अपने नाम की थी. 
 

7.पैट कमिंस

पैट कमिंस
7

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने ये कारनामा दो बार किया है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बांग्लादेश और फिर अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लिया था. कमिंस लिस्ट में इकलौते गेंदबाज हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा हैट्रिक और एक एडिशन में दो हैट्रिक ली हैं. 
 

8.क्रिस जॉर्डन

क्रिस जॉर्डन
8

इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस जॉर्डन ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में यूएसए के खिलाफ हैट्रिक लिया था.
 

9.रोमारियो शेफर्ड

रोमारियो शेफर्ड
9

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हैट्रिक ली है और ऐसा करने वाले पहले वेस्टइंडीजी गेंदबाज बन गए हैं. अब तक लिस्ट में 9 गेंदबाजों ने 10 बार ऐसा किया है. 
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement