क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Dec 07, 2025, 05:45 PM IST
1.शुभमन गिल

भारतीय स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम लिस्ट में पहले स्थान पर हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2022 में तीन मैचों की वनडे सीरीज में 360 रन बना दिए थे.
2.बाबर आजम

पाकिस्तान के बाबर आजम ने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 360 रन ही बनाए थे. हालांकि बाबर दूसरे स्थान पर है.
3.इमरुल कायेस

बांग्लादेश के इमरुल कायेस ने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 349 रन बनाए हैं.
4.पथुम निसांका

श्रीलंका के पथुम निसांका ने 2023 में अफगानिस्तन के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 346 रन बना डाले थे.
5.क्विंटन डिकॉक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्विंटन डिकॉक ने 2013 में भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे में सीरीज में 342 रन ठोके थे.
6.मार्टिन गप्टिल

न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाद मार्टिन गप्टिल ने 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में 330 रन बनाए थे.
7.तमीम इकबाल

बांग्लादेश के तमीम इकबाल ने 2014 में पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में 312 रन बनाए थे. इसके अलावा इकबाल ने 2019 में जिम्बाम्बे के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 310 रन बनाए थे. इकबाल के नाम दो बार ये रिकॉर्ड है.
8.लिटन दास

बांग्लादेश के लिटन दास ने 2019 में जिम्बाम्बे के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 311 रन बना दिए थे.
9.ब्रेंडन टेलर

जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर ने 2011 में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 310 रन बना डाले थे.
10.विराट कोहली

भारतीय स्टार विराट कोहली ने 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 302 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक लगाया है.