क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Jan 16, 2026, 05:28 PM IST
1.इयोन मोर्गन

आयरलैंड के लिए खेलते हुए इयोन मोर्गन ने 2004 से 2006 तक अंडर-19 वर्ल्ड कप की 13 पारियों में सबसे ज्यादा 606 रन बनाए थे.
2.बाबर आजम

पाकिस्तान के बाबर आजम ने 2010 से 2012 तक अंडर-19 वर्ल्ड कप की 12 पारियों में 585 रन अपने नाम किए थे.
3.सरफराज खान

भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान ने 2014 से 2016 तक अंडर-19 वर्ल्ड कप की 12 पारियों में 566 रन बनाए हैं.
4.क्रेग ब्रेथवेट

वेस्टइंडीज के क्रेग ब्रेथवेट ने 2010-12 तक अंडर-19 वर्ल्ड कप की 12 पारियों में 548 रन ठोके थे.
5.फिन एलन

न्यूजीलैंड के फिन एलन ने 2016-18 तक अंडर-19 वर्ल्ड कप की 12 पारियों में 548 रन जड़े थे.
6.कनिष्क चौगाई

नेपाल के कनिष्क चौगाई ने 2002 से 2006 तक अंडर-19 वर्ल्ड कप की 20 पारियों में 537 रन ठोके थे.
7.अनामुल हक

बांग्लादेश के अनामुल हक ने 2010-12 तक अंडर-19 वर्ल्ड कप की 12 पारियों में 519 रन बनाए थे.
8.डेवाल्ड ब्रेविस

साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस ने 2022 में अंडर-19 वर्ल्ड कप की 6 पारियों में 506 रन बनाए थे.
9.शिखर धवन

भारतीय पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने 2004 में अंडर-19 वर्ल्ड कप की 7 पारियों में 505 रन बनाए थे.
10.शॉन मार्श

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज शॉन मार्श ने 2000 से 2002 तक 15 पारियों में 471 रन बनाए थे.