क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Feb 10, 2026, 04:45 PM IST
1.विराट कोहली

भारतीय पूर्व दिग्गज विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर हैं. हालांकि उनके और दूसरे स्थान के बीच करीब 250 से ज्यादा रनों का फासला है. विराट ने 11 पारियों में 492 रन बनाए हैं.
2.मोहम्मद रिजवान

पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने टी20 में भारत के खिलाफ 5 पारियों में 228 रन बनाए हैं.
3.शोएब मलिक

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज शोएब मलिक ने भारत के खिलाफ टी20 की 8 पारियों में 164 रन बनाए हैं.
4.मोहम्मद हफीज

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने भारत के खिलाफ टी20 की 7 पारियों में 156 रन ठोके हैं.
5.साहिबजादा फरहान

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ टी20 की 3 पारियों में 155 रन ठोके हैं.
6.युवराज सिंह

पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 की 8 पारियों में 155 रन बनाए हैं.
7.गौतम गंभीर

पूर्व भारतीय गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 की 5 पारियों में 139 रन ठोके हैं.
8.तिलक वर्मा

भारत के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 की 3 पारियों में 130 रन बनाए हैं.
9.रोहित शर्मा

भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 की 11 पारियों में 127 रन जड़े हैं.
10.फखर जमन

पाकिस्तान के फखर जमन ने भारत के खिलाफ टी20 की 6 पारियों में 116 रन जड़े हैं.