क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Feb 12, 2026, 11:05 PM IST
1.युवराज सिंह

पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाया है. उन्होंने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी.
2.स्टीफन मायबर्ग

नीदरलैंड के स्टीफ़न मायबर्ग ने टी20 वर्ल्ड कप 2014 में आयरलैंड के खिलाफ 17 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी.
3.मार्कस स्टोइनिस

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के मार्कस स्टोइनिस ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 17 गेंदों में अर्धशतक ठोका था.
4.ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने टी20 वर्ल्ड कप 2014 में पाकिस्तान के खिलाफ 18 गेंदों फिफ्टी लगाई है.
5.केएल राहुल

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 18 गेंदों फिफ्टी लगाई थी.
6.शोएब मलिक

पाकिस्तान के शोएब मलिक ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक ठोका था.
7.रोहित शर्मा

भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 गेंदों में फिफ्टी ठोकी थी.
8.दासुन शनाका

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ओमान के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक ठोका था.
9.ईशान किशन

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ 20 गेंदों में अर्धशतक लगाया है.
10.युवराज सिंह

युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दो बार ये कारनामा किया है. एक बार 12 गेंदों में और उसके बाद 2007 में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 गेंदों में अर्धशतक ठोका था.