क्रिकेट
Ireland vs Zimbabwe: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 32वां मुकाबला आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाना है. लेकिन इस मैच में बारिश ने अपनी खल डाल दी है और टॉस में लगभग एक घंटे की देरी हो गई है.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 32वां मुकाबला आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाना है, जो भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से होना था. लेकिन इस मैच में बारिश ने अपनी खल डाल दी है और टॉस में लगभग एक घंटे की देरी हो गई है. ऐसे में अगर ये मुकाबला नहीं हो पाता है, तो ऑस्ट्रेलिया को भारी नुकसान होगा, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम सुपर-8 की रेस से बाहर हो जाएगा या यूं कहें कि ऑस्ट्रेलिया का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो जाएगा. आइए जानते हैं कि इसका पूरा समीकरण क्या है.

आयरलैंड और जिम्बाब्वे मैच हुआ रद्द तो किसका होगा फायदा?
आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच मंगलवार 17 फरवरी को कैंडी में मुकाबला खेला जाना था. लेकिन इस मैच में बारिश होने लगी है, जिसकी वजह से अभी तक टॉस भी नहीं हो पाया है. ऐसे में उम्मीद है कि बारिश के कारण ये मुकाबला रद्द हो जाएगा. ऐसे में अगर मैच रद्द हो जाता है, तो किसका फायदा होगा. ग्रुप बी में जिम्बाब्वे 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि आयरलैंड 2 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं. अगर मैच रद्द होता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाएगा. ऐसे में जिम्बाब्वे 5 अंकों के साथ सुपर 8 में सीधा क्वालिफाई कर लेगी. जबकि आयरलैंड 3 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर आ जाएगी.
वर्ल्ड कप से बाहर होगी ऑस्ट्रेलिया?
अगर आयरलैंडऔर जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला रद्द होता है, तो ऑस्ट्रेलिया को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. क्योंकि टीम ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ एक जीत हासिल की है और 2 हारे हैं. टीम के पास सिर्फ 2 अंक है. टीम अपना आखिरी मैच आमोन के खिलाफ खेलेगी. ऐसे में अगर ऑस्ट्रेलिया ओमान को हरा देती है, तो टीम के पास 4 पॉइंट्स हो जाएंगे. लेकिन जिम्बाब्वे के पास 5 अंक होंगे, जिससे ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. ऑस्ट्रेलिया के लिए जरूरी था कि जिम्बाब्वे के दोनों मैच हों और दोनों में टीम हारे, तभी ऑस्ट्रेलिया के सुपर8 में पहुंचने की संभावना थी. लेकिन बारिश के कारण रद्द होने के बाद ऑस्ट्रेलिया बाहर हो जाएगा, क्योंकि अब टीम 5 अंकों तक नहीं पहुंच सकती है.
अब तक किन टीमों ने किया क्वालिफाई?
टूर्नामेंट में सुपर-8 की टीमें लगभग तय हो गई हैं. ग्रुप ए से भारत ने क्वालिफाई कर लिया है और अब पाकिस्तान भी क्वालिफाई करने की करीब है. वहीं ग्रुप बी से श्रीलंका ने क्वालिफाई और जिम्बाब्वे की उम्मीदे हैं. ग्रुप सी से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने क्वालिफाई कर लिया है. वहीं ग्रुप डी से साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने क्वालिफाई कर लिया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.