क्रिकेट
लखनऊ के मेंटोर जहीर खान ने विराट कोहली को अपने बेटे फतेह सिंह खान की तस्वीर दिखाई. जिसपर विराट कोहली का रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
आईपीएल 2025 का आखिरी लीग मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. जिसके लिए विराट कोहली नेट्स में खूब पसीना बहा रहे हैं. इस बीच कोहली और लखनऊ के मेंटोर जहीर खान साथ नजर आए. जहीर ने कोहली को अपने बेटे की तस्वीर दिखाई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
LSG के खिलाफ जीत RCB के लिए टॉप-2 में जगह पक्की कर देगी. जिससे उन्हें क्वालीफायर 1 में खेलने का मौका मिलेगा. हालांकि हारने पर आरसीबी को एलिमिनेटर खेलना होगा. ऐसे में विराट कोहली अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए जी जान लगाने को तैयार नजर आ रहे हैं.
लखनऊ और बेंगलुरु के नेट्स सेशन के दौरान विराट कोहली की मुलाकात जहीर खान से हुई. इस दौरान जहीर खान अपने बेटे फतेह सिंह खान की फोटो विराट कोहली को दिखाते है. जिसपर कोहली ने मुस्कुराकर का पूछा कि 'किस पर गया है'. इसका जवाब देते हुए जहीर खान बोलते हैं कि 'मिक्स है'.
Simply ‘𝘈𝘸𝘸’ 😍 pic.twitter.com/I4sKfD5JPK
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) May 25, 2025
इस पर विराट कहते हैं कि आंखे बिलकुल आप जैसी हैं. यह जवाब सुनकर जहीर मुस्कुरा देते हैं. दोनो के बीच की ये बातचीत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. फैंस भी इस वीडियो को काफी पंसद कर रहे हैं.
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घटके हाल ही में माता-पिता बने थे. एक्ट्रेस सागरिका ने अपने बेटे फतेह सिंह खान की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी.
जिसमें जहीर खान के हाथ में बेटा नजर आ रहा है. वही कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा कि प्यार, कृतज्ञता और दिव्य आशीर्वाद के साथ हम अपने अनमोल छोटे बच्चे फतेहसिंह खान का स्वागत करते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.