क्रिकेट
RJ Mahvash Lost CLT10 Final: आरजे महवश की टीम सुप्रीम स्ट्राइकर्स को फाइनल में सुपर सॉनिक के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है.
टेनिस टूर्नामेंट चैंपियंस लीग टी10 में टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश ने अपनी टीम खरीदी थी. महवश की टीम सुप्रीम स्ट्राइकर्स ने अपने पहले ही टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली थी. लेकिन किस्मत उनके साथ नहीं थी. CLT10 फाइनल मुकाबला सुप्रीम स्ट्राइकर्स और सुपर सॉनिक के बीच खेला गया था, जिसे सॉनिक ने 10 विकेट से जीत लिया है. ये टूर्नामेंट 22 अगस्त से 24 अगस्त तक खेला गया था.
सुप्रीम स्ट्राइकर्स को मिली करारी शिकस्त
आरजे महवश की टीम सुप्रीम स्ट्राइकर्स को फाइनल मुकाबले में सुपर सॉनिक ने 10 विकेट से रौंद दिया था. स्ट्राइकर्स ने पहले खेलते हुए 10 ओवरों में 105 रन बनाए थे, जिसके जवाब में सॉनिक ने 5.4 ओवरों में ही टारगेट चेज कर दिया और अपनी पहली ट्रॉफी अपने नाम की. दरअसल, महवश की टीम के कप्तान पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शॉन मार्श बीच खेल से रिटायर्ड आउट होकर मैदान से बाहर चले गए थे. उसके बाद टीम ज्यादा बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी.
वहीं सुपर सॉनिक जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो टीम के पास 10 ओवरों में 106 रनों का टारगेट था. इस दौरान सॉनिक ने पहले ओवर में 19, दूसरे ओवर में 21 रन बना दिए. लेकिन तीसरा ओवर सिर्फ 5 रन का आया. हालांकि उसके बाद 22 रन का ओवर आया. फिर अंत में सॉनिक ने छठे ओवर में 2 छक्के और 1 चौका लगाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.
चहल की तरह महवश का हाल
युजवेंद्र चहल की तरह आरजे महवश का भी हाल हुआ है. दरअसल, आईपीएल 2025 में चहल की टीम पंजाब किंग्स भी फाइनल तक पहुंच गई थी. लेकिन उन्हें आरसीबी के हाथों फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. हालांकि पंजाब और आरसीबी ही अपने पहले खिताब के लिए लड़ रही थी. लेकिन चहल की टीम को निराशा हाथ लगी. उसी तरग महवश की टीम ने टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन फाइनल में उन्हें हार मिली.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.