Advertisement

युवराज सिंह ने सुनाया 2011 वर्ल्ड कप का अनसुना किस्सा, हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी का भी बढ़ा हौसला

युवराज सिंह ने वनडे वर्ल्ड कप 2025 के ट्रॉफी अनावरण के दौरान 2011 वर्ल्ड कप का अनसुना किस्सा बताया है, जिससे हरनवप्रीत कौर एंड कंपनी का हौसला बढ़ा है.

Latest News
युवराज सिंह ने सुनाया 2011 वर्ल्ड कप का अनसुना किस्सा, हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी का भी बढ़ा हौसला

Dewald Brevis Century

Add DNA as a Preferred Source

आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज अगले महीने से होने जा रहा है. 30 सितंबर का आईसीसी इवेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा. वहीं इसका फाइनल मैच 2 नंबर को खेला जाना है. इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत के हाथों में है. हाल ही में विमेंस वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी का अनावरण हुआ है, जिसमें आईसीसी के चेयरमैन जय शाह, पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, महिला पूर्व खिलाड़ी मेताली राज और महिला भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत कई खिलाड़ी मौजूद थे. इस दौरान यूवी ने 2011 वर्ल्ड कप का एक अनसुना किस्सा सुनाया है, जिससे टीम इंडिया का हौसला भी काफी बढ़ा होगा. 

युवराज ने सुनाया अनसुना किस्सा

युवराज सिंह ने ट्रॉफी अनावरण के दौरान कहा, "मुझे अच्छे से याद है कि सचिन तेंदुलकर और कोच गैरी कर्स्टन हमारे पास आए और हमसे कहा कि यहां से हमें टूर्नामेंट जीतने के लिए काफी कुछ त्यागना पड़ेगा, जिसमें कोई भी टीवी नहीं देखेगा. न कोई अखबार पढ़ेगा. जब भी आप मैदान जाए, तो अपने हेडफोन को ऑन कर दिए. केवल फील्ड पर फोकस करना होगा और फिर जब आप लोग अपने-अपने कमरे में लौटे, तो हेडफोन दोबारा ऑन कर लें. खुद को उन सब चीजों से दूर रखिए, जिससे आपको टूर्नामेंट जीतने के लिए जरूरी हो." 

टीम इंडिया ने सचिन तेंदुलकर और कोच की बातों पर फोकस किया और उसपर गाठ बांध ली. उसके बाद टीम इंडिया ने 28 साल बाद आईसीसी का खिताब अपने नाम किया. इससे पहले कपिल देव की कप्तानी में 1983 वर्ल्ड कप का खिताब टीम इंडिया ने जीता था और फिर एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने दूसरा वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता. 

आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में हरमनप्रीत कौर ने युवराज सिंह को अपनी प्रेरणा भी बताया. हालांकि इस अनसुने किस्से के बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों का काफी हौसला बढ़ा होगा. इससे टीम को टूर्नामेंट में काफी मदद मिलेगी. अब देखना ये दिलचस्प है कि क्या टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर पाएगा या नहीं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement