क्रिकेट
भारत के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल मुंबई के लिए खेलना जारी रखेंगे. वही पृथ्वी शॉ अब दूसरे राज्य के लिए धमाल मचाएंगे.
भारतीय टेस्ट ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल घरेलू क्रिकेट की सबसे सफल टीम मुंबई के लिए खेलना जारी रखेंगे. वही पृथ्वी शॉ किसी दूसरे घरेलू टीम से खेलते हुए नजर आएंगे. मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) ने यशस्वी के अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के अनुरोध को वापस लेने की मंजूरी दे दी. जायसवाल ने अप्रैल में मुंबई क्रिकेट संघ से किसी अन्य राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए एनओसी मांगने वाला पत्र लिखकर सभी को चौंका दिया था.
एमसीए ने शुरू में एनओसी के लिए उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया था. हालांकि यशस्वी ने मई में एमसीए को एनओसी जारी करने के उनके अनुरोध को वापस लेने की मांग करते हुए पत्र लिखा था. जिसे अब मुंबई क्रिकेट संघ ने स्वीकार कर लिया है.
मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) ने कहा कि शीर्ष परिषद ने एनओसी वापस लेने को मंजूरी दे दी है. यशस्वी जायसवाल ने इससे पहले दूसरे राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए इसका अनुरोध किया था. हालांकि अब मुंबई के लिए खेलना जारी रखेंगे. वही कुछ दिनों पहले मुंबई के एक अन्य भारतीय खिलाड़ी पृथ्वी शॉ ने एमसीए से दूसरे राज्य के लिए खेलने की मंजूरी मांगी थी.
🚨 REPORTS 🚨
— Sportskeeda (@Sportskeeda) June 30, 2025
The MCA has approved Yashasvi Jaiswal's request to withdraw his No Objection Certificate (NOC) application.
He will now be available to play for Mumbai in the upcoming domestic season.#Cricket #Mumbai #Jaiswal #MCA pic.twitter.com/Mmjb3KDllj
उनके अनुरोध को मंजूरी दे दी गई है. ऐसे में पृथ्वी शॉ अब दूसरे राज्य की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे. हालांकि वो किस राज्य से खेलेंगे ये अभी साफ नहीं हो पाया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.