Advertisement

RCB स्टार यश दयाल पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, गर्लफ्रेंड ने CM योगी से की शिकायत

Yash Dayal Accused Of Sexual Harassment: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार गेंदबाज यश दयाल पर उनकी गर्लफ्रेंड ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. वही युवती ने उत्तर प्रदेश के सीएम से भी न्याय की गुहार लगाई है.

Latest News
RCB स्टार यश दयाल पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, गर्लफ्रेंड ने CM योगी से की शिकायत
Add DNA as a Preferred Source

भारत के युवा गेंदबाज यश दयाल (Yash Dayal) विवादों के घेरे में फंस गए हैं. आईपीएल 2025 (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 18 साल के बाद खिताब दिलाने में यश दयाल का बड़ा योगदान रहा था. उनपर यौन शोषण और धोखाधड़ी के आरोप लगे है. युवती उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की रहने वाली है. पीड़िता ने ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करवा दी है. 

युवती ने यश दयाल पर शादी का झांसा देकर  शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है. लेकिन उन्होंने इस शिकायती पत्र में खिलाड़ी का नाम नहीं है. वही पीड़िता ने यूपी के मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है. 

सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए लगाए आरोप 

पीड़ित युवती ने शिकायत का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. जिसमें लिखा है कि वो पिछले 5 साल से यश दयाल के रिश्ते में थी. उनको आरसीबी के स्टार खिलाड़ी ने शादी का झांसा देकर भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक शोषण किया. वही इस पोस्ट में दावा है कि दयाल ने उस युवती को अपने परिवार से भी मिलाया था. यश ने बहू  के रुप में परिवार से मिलवाया था. 


वही युवती ने आरोप लगाए कि यश दयाल के कई महिलाओं के साथ संबंध हैं. वहीं पीड़िता ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है. युवती के मुताबिक उसने 14 जून को ही महिला हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवा दी थी. लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. जिसकी वजह से पीड़िता को सीएम हेल्पलाइन से न्याय की गुहार लगानी पड़ी. 

 

 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement