Advertisement

WTC Final 2025: 145 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड में रचा इतिहास

WTC Final 2025: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबले में 145 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार अनचाहा रिकॉर्ड बना है. यहां जानिए वो रिकॉर्ड कौनसा है.

Latest News
WTC Final 2025: 145 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड में रचा इतिहास

WTC Final 2025, SA vs AUS

Add DNA as a Preferred Source

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है. डब्ल्यूटीसी 2025 के फाइनल में पहले दिन का खेल पूरा हो गया है और इस दिन कुल 14 विकेट गिरे हैं. लेकिन इस मैच के पहले ही दिन इंग्लैंड के 145 साल के टेस्ट इतिहास में अनचाहा रिकॉर्ड बन गया है. आइए जानते हैं कि इंग्लैंड की सरजमीं पर कौनसा रिकॉर्ड बन गया है. 

145 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

इंग्लैंड में साल 1880 से टेस्ट क्रिकेट खेला जा रहा है. इंग्लैंड में अब तक कुल 561 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं, जिसको 145 साल पूरे हो गए हैं. लेकिन अब तक ये रिकॉर्ड नहीं बना है, जो साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 में बना है. दरअसल, इंग्लैंड में दोनों टीमों को ओपनर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. यानी दोनों टीमों के ओपनर जो स्ट्राइक पर थे, वो शून्य पर ही आउट हो गए. इंग्लैंड में इससे पहले ये कभी नहीं हुआ है. 

पहले ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा ने स्ट्राइक ली थी और उन्हें कगिसो रबाडा ने शून्य पर आउट कर दिया था. उसके बाद अफ्रीका के एडन मार्करम ने स्ट्राइक ली और उन्हें मिचेल स्टार्क ने शून्य पर अपना शिकार बना लिया. इंग्लैंड में 145 साल के टेस्ट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब दोनों टीमों के स्ट्राइक लेने वाले ओपनर शून्य पर आउट हुए हैं. 

ऐसा रहा फाइनल का पहला दिन

ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बैटिंग करते हुए 212 रनों पर ढेर हो गई. टीम के लिए स्टीव स्मिथ और वैबस्टर ने अर्धशतकीय पारी खेली. कगिसो रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा मार्को जानसन ने 3 विकेट लिए. उसके बाद अफ्रीका की बैटिंग आई और पहले दिन टीम ने 22 ओवर खेले, जिसमें टीम ने 43 रन बनाए और अपने 4 बल्लेबाजों के विकेट भी गंवा दिए. स्टार्क ने 2 विकेट लिए और हेजलवुड और कमिंस ने 1-1 विकेट लिया है. 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement