Advertisement

WTC Final 2023: प्लेइंग 11 से अश्विन का पत्ता कटा, देखें कैसी है भारत और ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टीम

Ind Vs Aus Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का आगाज हो गया है. भारत ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है. प्लेइंग 11 में आर अश्विन को जगह नहीं मिली है. 

WTC Final 2023: प्लेइंग 11 से अश्विन का पत्ता कटा, देखें कैसी है भारत और ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टीम

R Ashwin

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने के लिए सबसे बड़ी भिड़ंत शुरू हो चुकी है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. हालांकि प्लेइंग 11 देखकर लोग थोड़ा हैरान हैं क्योंकि इसमें अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर आर अश्विन को जगह नहीं मिली है. भारत रवींद्र जडेजा के रूप में सिर्फ एक स्पिनर और चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरा है.

ईशान किशन और आर अश्विन के लिए नहीं बनी जगह
प्लेइंग 11 की बात करें तो ईशान किशन को भी मौका नहीं मिला है और केएस भरत को ही विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया गया है. स्पिनर के तौर पर सिर्फ रवींद्र जडेजा हैं जबकि अश्विन भी बेंच पर ही बैठेंगे. तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद शमी के साथ उमेश यादव और मोहम्मद सिराज भी हैं. अब देखना है कि टीम को प्लेइंग 11 में अश्विन को नहीं रखने पर कुछ नुकसान होता है या नहीं. मध्यक्रम में बल्लेबाजी को मजबूती देने के लिए अजिंक्य रहाणे को भी शामिल किया गया है. चौथे तेज गेंदबाज के रूप में शार्दुल ठाकुर हैं.

यह भी पढे़ं: WTC Final से पहले नई जर्सी में Shubman Gill ने दिखाया स्वैग, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की खैर नहीं

यहां पर देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.

ऑस्ट्रेलिया - डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नश लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचल स्टार्क, नाथन ल्योन, स्कॉट बोलेंड.

यह भी पढ़ें: Shubman Gill और Sara Tendulkar के पुराने चैट लीक, देखें क्या बातें कर रहे थे लव बर्ड्स

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement