Advertisement

WTC Final 2023: पांचवें दिन के गेम में बारिश बनेगी विलेन, जानें कैसा है रविवार को लंदन का मौसम 

Ind Vs Aus Day 5 Weather Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का 5वें दिन का खेल बारिश की वजह से प्रभावित हो सकता है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को मैच के दौरान तेज बारिश हो सकती है. 

WTC Final 2023: पांचवें दिन के गेम में बारिश बनेगी विलेन, जानें कैसा है रविवार को लंदन का मौसम 

WTC Final Day 5 Weather Report

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 (WTC Final 2023) में पांचवें दिन का मुकाबला बारिश की वजह से धुल सकता है. अगर बारिश की वजह से रविवार का खेल प्रभावित हुआ तो मैच के लिए एक दिन रिजर्व डे के तौर पर भी रखा गया है. अगर मैच के दौरान बारिश हुई और खेल नहीं कराया जा सका तो सोमवार को मैच कराया जाएगा.  रविवार को लंदन में बारिश होने का अनुमान है. जानें बारिश की संभावना कितनी है और अगर बारिश की वजह से मैच प्रभावित होता है तो फैसला कैसे होगा. 

कैसा रहेगा पांचवें दिन का मौसम, रिजर्व डे पर जाएगा मैच? 
लंदन में रविवार के मौसम की बात करें तो एक्यूवेदर के मुताबिक, मुकाबले के पांचवें दिन यानी 11 जून को लंदन में बारिश की करीब 90 प्रतिशत संभावना है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 5वें दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ सकती है. स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक, आसमान में 55 प्रतिशत तक बादल छाए रहने का भी अनुमान है. इस हिसाब से पांचवें दिन का खेल बारिश के चलते खराब हो सकता है. अगर रविवार का गेम बारिश की वजह से खराब होता है तो मुकाबला अगले दिन यानी रिजर्व डे के तौर पर हो सकता है. रविवार को लंदन का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक और अधिकतम 27 डिग्री तक जा सकता है. साथ ही बारिश के साथ तेज हवाएं चलते रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: WTC Final: मार्नस लाबुशेन ही नहीं मैच के बीच में विराट से लेकर धोनी तक ले चुके हैं झपकी 

ड्रॉ होने पर भारत को होगा फायदा 
अगर बारिश की वजह से मैच रद्द करना पड़े तो भारत को फायदा हो सकता है. मैच अगर ड्रॉ होता है तो संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की पकड़ काफी मजबूत लग रही है. भारत की हार लगभग तय मानी जा रही है. टीम इंडिया को जीत के लिए 280 रन बनाने हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट लेने हैं. पिछली बार भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का मैच बारिश की वजह से प्रभावित रहा था. अंत में मुकाबला न्यूजीलैंड ने जीता था और भारत को 8 विकेट से करारी शिकस्त हुई थी. अगर इस बार भी भारतीय टीम मैच हार जाती है तो यह लगातार दूसरी बार होगा जब फाइनल में टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ेगा.  

यह भी पढ़ें: WTC Final: भारत जीते या ऑस्ट्रेलिया इतिहास बनना तय, जीतने वाली टीम रच देगी इतिहास 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement