Advertisement

IPL 2025: BCCI का फ्रेंचाइजी को फरमान, साउथ अफ्रीकी क्रिकेटरों का 26 मई तक छोड़ना होगा साथ

आईपीएल 2025 के दोबारा शुरु होने पर उन फ्रेंचाइजी को बड़ा झटका लगा है. जो प्लेऑफ की रेस में शामिल हैं. क्योंकि बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजी को आदेश दिया है कि जो साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में टीम का हिस्सा है. उसे 26 मई तक रिलीज कर दिया जाए.

Latest News
IPL 2025: BCCI का फ्रेंचाइजी को फरमान, साउथ अफ्रीकी क्रिकेटरों का 26 मई तक छोड़ना होगा साथ
Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ( BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी को निर्देश दिया कि वे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में खेलने वाले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को 26 मई तक रिलीज कर दें. जिसकी वजह से क्रिकेटर आईपीएल प्लेऑफ के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे. 

भारत-पाकिस्तान तनाव की वजह से आईपीएल 2025 एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया था. हालांकि इस बीच फ्रेंचाइजी के लिए अच्छी खबर भी सामने आई है. आईपीएल के बचे मैचों के लिए वेस्टइंडीज के खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे. युद्धविराम के ऐलान के बाद आईपीएल 2025 को 17 मई से फिर से शुरू करने का फैसला किया गया. जबकि फाइनल अब 3 जून को होगा. जिसे पहले 25 मई को आयोजित होना था. इससे दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की इंटरनेशनल प्रतिबद्धताओं में टकराव हुआ है. 

बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट (CSA) सहित सभी विदेशी बोर्डों के साथ बातचीत की है. लेकिन साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने 11 जून से लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल के मद्देनजर नरमी नहीं दिखाई. 


साउथ अफ्रीका को 31 मई को ब्रिटेन जाना है. जबकि प्ले-ऑफ 29 मई से शुरू होंगे. वही इसी दिन से वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की घरेलू सफेद गेंद की सीरीज भी शुरू होगी. बीसीसीआई ने सभी टीमों को एक आधिकारिक संदेश में बताया कि साउथ अफ्रीकी क्रिकेटरों को सोमवार 26 मई तक दक्षिण अफ्रीका लौटना ही होगा. वही वेस्टइंडीज के खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट के दौरान उपलब्ध रहेंगे. 

इस फैसले की वजह से ट्रिस्टन स्टब्स (दिल्ली कैपिटल्स), वियान मुल्डर (सनराइजर्स हैदराबाद), कैगिसो रबाडा (गुजरात टाइटन्स), कॉर्बिन बॉश (मुंबई इंडियंस), रेयान रिकल्टन (मुंबई इंडियंस), मार्को यानसेन (पंजाब किंग्स), लुंगी एनगिडी (आरसीबी), एडेन मारक्रम (लखनऊ सुपर जायंट्स) सहित आठ दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों की गैरहाजिरी पर प्रतिकूल प्लेऑफ की रेस में शामिल टीमों को नुकसान झेलना पड़ेगा. 

सनराइजर्स हैदराबाद ने वियान मुल्डर को जल्दी ‘रिलीज’ कर दिया है. क्योंकि वे पहले ही बाहर हो चुके हैं और पूरी संभावना है कि एडेन मारक्रम को भी लीग स्टेज के बाद रिलीज किया जा सकता है. क्योंकि लखनऊ सुपर जायंट्स के प्ले-ऑफ में पहुंचने की संभावना नहीं है. लेकिन मार्को यानसेन ने पंजाब किंग्स के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और यही बात मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रेयान रिकल्टन पर भी लागू होती है. गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज जोस बटलर की कमी गुजरात टाइटंस को जरुर खलेगी. जो इंग्लैंड के लिए खेलने की वजह से प्ले-ऑफ के दौरान टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement