क्रिकेट
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका मे ऑस्ट्रेलिया को हराकर 27 साल के बाद आईसीसी खिताब अपने नाम कर लिया. वही दूसरी तरफ भारतीय टीम को तीसरे नंबर पर रहने के बावजूद करोड़ों रुपये की प्राइज मनी मिली है. आइए जानें बाकी टीमों को कितने-कितने पैसे मिले हैं.
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब अपने नाम कर लिया. वही इस बार भारतीय टीम WTC फाइनल में अपनी जगह नहीं बना सकी. लेकिन इसके बावजूद भारत पर पैसों की बरसात हो गई है. WTC 2023-2025 के लिए कुल प्राइज मनी 5.76 मिलियन अमेरिकी डॉलर रखी गई थी. इस बार का खिताब अपने नाम करने वाली साउथ अफ्रीकी टीम को प्राइज मनी के तौर पर 3.6 मिलियन डॉलर मिले है. वहीं, रनर-अप ऑस्ट्रेलियाई टीम को 2.16 मिलियन डॉलर मिले.
भारतीय टीम इस बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंकतालिका में तीसरे स्थान पर रही. जिसकी वजह से टीम इंडिया को 1.44 मिलियन डॉलर की इनामी राशि मिली. जो भारतीय रुपये में करीब 12 करोड़ रुपये हैं. जबकि चौथे पायदान पर मौजूद न्यूजीलैंड को 1.20 मिलियन डॉलर प्राइज मनी के तौर पर मिले. इसके अलावा इंग्लैंड की टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-2025 में पांचवां स्थान अपने नाम कर सकी. इसी के साथ उसे 9,60,000 डॉलर. जबकि छठे स्थान पर मौजूद श्रीलंकाई टीम को 8,40,000 अमेरिकी डॉलर बतौर प्राइज मनी मिले हैं.
सातवें पायदान पर मौजूद बांग्लादेश को 7,20,000 डॉलर और आठवें स्थान पर रहने वाली वेस्टइंडीज की टीम को 6 लाख डॉलर मिले. जबकि पाकिस्तान की टीम नौवें स्थान पर रही. ऐसे में उसे 4,80,000 अमेरिकी डॉलर मिले हैं. डब्ल्यूटीसी 2023-2025 में भारत ने 19 टेस्ट खेले, जिसमें नौ जीते. इसके अलावा टीम इंडिया ने आठ मुकाबले गंवाए, जबकि दो ड्रॉ रहे थे.
ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल मुकाबले की बात करें. तो ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में महज 212 रन बनाए. इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 138 रन पर ही सिमट गई. जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया के पास पहली पारी के आधार पर 74 रन की लीड थी. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 207 रन बना सकी. जिसके बाद साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 282 रन का लक्ष्य मिला था.
लॉर्ड्स के मैदान पर ये टारगेट इतना आसान नहीं था. लेकिन एडेन मार्करम की136 और कप्तान टेंबा बावुमा की 66 रन की पारी ने अफ्रीका को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. पहला डब्ल्यूटीसी खिताब न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया था. जबकि दूसरा टाइटल ऑस्ट्रेलिया ने जीता.वहीं भारत इन दोनों बार उप-विजेता रह चुका है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.