Advertisement

Ashleigh Gardner ने इंग्लैंड की बैटिंग लाइन अप को किया नहस तहस, 12 विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया को दिलाई जीत

Womens Ashes 2023: महिलाओं के बीच खेले गए एशेज में ऑस्ट्रेलिया ने पुरुषों की तरह इंग्लैंड को हराकर शानदार जीत हासिल की है.

Ashleigh Gardner ने इंग्लैंड की बैटिंग लाइन अप को किया नहस तहस, 12 विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया को दिलाई जीत

womens ashes 2023 engw vs ausw ashleigh gardner got 12 wickets in england womens vs australia womens test 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एश्ले गार्डनर (Ashleigh Gardner) ने यह साबित किया है कि वह सिर्फ व्हाइट बॉल क्रिकेट की खिलाड़ी नहीं है बल्कि रेड बॉल से भी तहलका मचा सकती हैं. ट्रेंट ब्रिज में खेले गए इकलौते टेस्ट मैच (Women's Ashes 2023) को ऑस्ट्रेलिया ने आसानी ने अपना नाम कर लिया. हालांकि मामला इतना आसान नहीं था लेकिन ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर की शानदार गेंदबाजी की सामने इंग्लैंज की बल्लेबाजों की एक न चली और ऑस्ट्रेलिया ने 89 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया. गार्डनर ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 8 विकेट चटकाए. इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 268 रन का लक्ष्य था लेकिन दूसरी पारी में वह सिर्फ 178 रन पर ढेर हो गई. 

ये भी पढ़ें: भारत के नाम सबसे ज्यादा एशिया कप जितने का रिकॉर्ड, जानें पड़ोसी देश पाकिस्तान का हाल

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने सदरलैंड के 137 रन और एलिसे पेरी के 99 रन की पारियों की बदौलत 473 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में इंग्लैंड ने 463 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया वूमेंस टीम ने 10 रन की बढ़त हासिल कर ली. इंग्लैंड की ओर से टॉमी बियूमोंट ने 208 रन की पारी खेली. इसके अलावा हेथर नाइट ने 57, नेट ब्रंट ने 78 और डेनियन व्याट ने 44 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से गार्डनर पहली पारी में सबसे सफल गेंदबाज रहीं. उन्होंने 99 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. ताहलिया मैक्ग्रा ने 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए. 

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 257 रन बनाए, जिसमें बेथ मूनी और कप्तान एलिसा हिली ने अर्धशतकीय पारियां खेली. इंग्लैंडी की सोफी एस्लेस्टन ने 63 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. इंग्लैंड को जीत के लिए 268 रन का लक्ष्य मिला. टीम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन एक बार जब विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरू हुआ तो देखते ही देखते 110 के स्कोर तक आधी टीम पवेलियल लौट गई. आखिरी 5 बल्लेबाजों के एश्ले गार्डनर ने जल्दी जल्दी आउट कर ऑस्ट्रेलिया को 89 रन से शानदार जीत दिला दी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement