क्रिकेट
IPL 2026: रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन एक दूसरी टीम से ट्रेड हो सकते हैं, जो इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड साबित होगा. चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इसको लेकर चर्चा हो रही है.
इंडियन प्रीमियर लीग अपने 19वें सीजन की ओर तेजी से बढ़ रहा है. बीसीसीआई ने सभी 10 टीमों को अपनी रिटेशन लिस्ट जारी करने के लिए अंतिक तारीख दे दी है. लेकिन इस बार आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड हो सकता है. दरअसल, रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन एक दूसरी टीम से ट्रेड हो सकते हैं, जो इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड साबित होगा. चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इसको लेकर चर्चा हो रही है. अब देखना ये है कि क्या वाकई सीएसके जडेजा को देकर सैमसन को अपनी टीम में शामिल करेगी.
आईपीएल में कितनी है जडेजा-सैमसन की सैलरी?
रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन दोनों की ही 18 करोड़ रुपये सैलरी है. हालांकि, राजस्थान रॉयल्स अदला-बदली के लिए सहमत नहीं है. क्योंकि टीम किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करने पर जोर लगा रही है. सीएसके और आरआर के बीच अब तक डील हो चुकी होगी. लेकिन अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है.
जडेजा-सैमसन की होगी अदला-बदली
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, सीएसके और आरआर आईपीएल 2026 के लिए रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन की अदल बदली कर सकते हैं. अगर ऐसा हुआ, तो ये आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड माना जाएगा. जडेजा ने सीएसके को चैंपियन बनाने में कई बार अहम योगदान दिया है. वहीं सैमसन आरआर की बढ़िया कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन वो अपनी टीम को फाइनल नहीं जिता सके हैं.
राजस्थान रॉयल्स के मालिक मनोज बडाले मुंबई में ही हैं. वो चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बातचीत करना चाहते हैं और वो डेवाल्ड ब्रेविस की जगह कोई और खिलाड़ी को ट्रेड करने के लिए भी तैयार हैं. लेकिन सीएसके के किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करने के बारे में नहीं सोच रही है. हालांकि अगर राजस्थान सिर्फ जडेजा के लिए मानती है, तो दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच ये डील पक्की हो सकती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.