Advertisement

IND VS ENG: जसप्रीत बुमराह के बाद मोहम्मद सिराज की बारी! भारतीय कोच ने दिया संकेत; लॉर्ड्स टेस्ट से हो सकते हैं बाहर

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जाएगा. जिसमें मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है. इसके संकेत भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने दे दिए हैं.

Latest News
IND VS ENG: जसप्रीत बुमराह के बाद मोहम्मद सिराज की बारी! भारतीय कोच ने दिया संकेत; लॉर्ड्स टेस्ट से हो सकते हैं बाहर
Add DNA as a Preferred Source

एजबेस्टन टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया. उनकी जगह आकाशदीप को खेलने का मौका मिला. लेकिन बुमराह वापसी के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहे हैं. क्योंकि भारत के इस स्टार तेज गेंदबाज ने लॉर्ड्स टेस्ट से पहले नेट सेशन के दौरान जमकर पसीना बहाया. उन्होंने लगभग 45 मिनट तक गेंदबाजी करने के बाद बाएं हाथ की स्पिन और थ्रोडाउन के खिलाफ बल्लेबाजी का भी अभ्यास किया. कप्तान शुभमन गिल ने एजबेस्टन में यह स्पष्ट कर दिया था कि गेंदबाजी के बोझ के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर रहने वाले बुमराह फिर से मैदान पर उतरेंगे. 

वही भारतीय टीम मैनेजमेंट लॉर्ड्स टेस्ट से पहले मोहम्मद सिराज पर बड़ा फैसला ले सकती हैं. इसके संकेत भारतीय कोच ने मीडिया से बातचीत के दौरान दिए हैं. सिराज पहले 2 टेस्ट में खेले हैं. वही एजबेस्टन टेस्ट में सिराज ने 7 अहम विकेट भी झटके. जो भारत की जीत में काफी अहम साबित हुए. 

लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर हो सकते हैं सिराज 

वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत जसप्रीत बुमराह एजबेस्टन टेस्ट की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे. लेकिन उनकी वापसी लॉर्ड्स टेस्ट में पक्की मानी जा रही है. लेकिन मोहम्मह सिराज प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं. इसका संकेत भारत के बल्लेबाज कोच सितांशु कोटक ने दिया. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सिराज हमेशा मैदान पर अपना शत प्रतिशत देते हैं. ऐसे में उनके वर्कलोड मैनेजमेंट पर भी काम किया जाएगा. 


बल्लेबाज कोच सितांशु कोटक ने कहा कि वर्कलोड मैनेजमेंट केवल बुमराह के लिए नहीं है. हर गेंदबाज की फिटनेस, हर गेंदबाज की समस्या अलग होती है. लेकिन मुझे लगता है कि बीच में पर्याप्त आराम मिलता है. इस मैच के बाद लंबा ब्रेक है. लेकिन सिराज ऐसे खिलाड़ी हैं जो बहुत गेंदबाजी करते हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement