Advertisement

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल के कई कैच छोड़ने के पीछे हुआ सनसनीखेज दावा, जाने क्या था कारण

यशस्वी जासवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में चार बड़े कैच छोड़े. जिसने भारत की हार में अहम भूमिका निभाई. अब पूर्व दिग्गज ने जायसवाल के कैच छोड़ने की वजह बताई है.

Latest News
IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल के कई कैच छोड़ने के पीछे हुआ सनसनीखेज दावा, जाने क्या था कारण
Add DNA as a Preferred Source

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में भारत के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) (101), कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) (147) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) (134) ने शतक जड़ा. वही दूसरी पारी में केएल राहुल (KL Rahul) (137) और ऋषभ पंत (118) ने सेंचुरी लगाई. लेकिन इसके बावजूद भारत को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड ने 371 रन के चेस को बड़ी आसानी से हासिल कर लिया. 

भारत के हार में सबसे बड़ी वजह फील्डरों के कुछ आसान मौकों पर कैच छोड़ना बना. जिसमें यशस्वी जायसवाल की फील्डिंग सवालों के घेरे में है. उन्होंने मैच में 4 कैच छोड़े. यशस्वी ने पहली पारी में ओली पोप, बेन डकेट और हैरी ब्रूक का कैच छोड़ा. जिसमें पोप और ब्रूक ने बड़ी पारी खेली. जिसकी वजह से भारतीय टीम पहली पारी में बड़ी लीड नहीं ले सकी. वही इंग्लैंड की दूसरी पारी में जायसवाल ने बेन डकेट का कैच 97 रन पर छोड़ा. जिन्होंने 149 रन की बड़ी पारी खेल दी. 

इस वजह से यशस्वी ने छोड़े कैच 

भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने यशस्वी के छोड़े गए कैचों का विश्लेषण किया है. उन्होंने कहा कि यशस्वी जायसवाल कैच क्यों छोड़ रहे हैं. दरअसल हम ड्यूक बॉल से अभ्यास करते हैं. जिससे चोट लगने पर खिलाड़ी हाथ में पट्टी लगा लेते हैं. जिससे उंगलियां फंस जाती हैं.  आप कैच को पकड़ नहीं पाते क्योंकि पट्टा स्पंज बन जाता है.  जिसकी वजह से गेंद  उछलती है. जो यशस्वी के साथ हो रहा है. 

पहली पारी में जायसवाल द्वारा छोड़े गए कैच भी महंगे साबित हुए. क्योंकि पोप ने 137 गेंदों पर 106 रन बनाकर शतक बनाया. इस बीच, ब्रूक (99) शतक से चूक गए और डकेट (62) ने अर्धशतक बनाया. दूसरी पारी में डकेट (149) ने मैच जिताऊ शतक जड़ा. 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement