क्रिकेट
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. जिसमें पहली बार साई सुदर्शन को मौका मिला है. आइए जानें आखिर सुदर्शन को पहली बार टेस्ट टीम में क्यों चुना गया?
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. जिसकी कप्तानी युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंपी गई है. वही ऋषभ पंत उपकप्तान की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. वही भारत के टेस्ट टीम में पहली बार साई सुदर्शन और अर्शदीप सिंह क मौका मिला है. साई भारत के लिए वनडे और टी20 डेब्यू मैच खेल चुके हैं. लेकिन अब वह टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने को तैयार हैं.
5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी. जो अगले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा रहेगी. इस सीरीज में सबकी नजर युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन पर रहेगी. जो आईपीएल 2025 में बल्ले से धमाल मचा रहे हैं.
साई सुदर्शन ने सबसे पहले 2021 में तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में स्कोर करके आईपीएल स्काउट्स का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था. जिसके बाद उन्होंने सीमित ओवरों के क्रिकेट में तमिलनाडू के लिए डेब्यू किया. वही 2022 में आईपीएल फ्रैंचाइजी गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन को अपने साथ जोड़ लिया. साई पहली बार आईपीएल 2023 के दौरान सुर्खियों में आए. जब उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए आठ पारियों में 141.40 की स्ट्राइक-रेट से 256 रन बनाया.
उनकी क्लासिक क्रिकेट शॉट्स की सीरीज देखकर पूरी दुनिया हैरान रह गई. आईपीएल 2023 के खिताबी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ साई सुदर्शन ने 96 रन की अहम पारी खेली थी. क्योंकि इसने उनकी टीम को लगातार दूसरी ट्रॉफी जिताने के करीब पहुँचा दिया था. सुदर्शन को तमिलनाडू के लिए साल 2022 में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था. उन्होंने अपने पहले ही रणजी मैच में हैदराबाद के खिलाफ 179 और 42 रनों की पारी खेली थी.
वही हालिया रणजी ट्रॉफी में साई सुदर्शन ने चार पारियों में 76 की औसत से 304 रन बनाए. जिसमें एक दोहरा शतक और एक अर्धशतक शामिल है. उन्होंने 2024-25 में भारत ए के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भी शतक बनाकर अपनी छाप छोड़ी. इससे पहले सुदर्शन ने घरेलू सीरीज के दौरान इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए के लिए तीन अनौपचारिक टेस्ट में से दो खेलने के बावजूद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में समाप्त हुए. उन्होंने 55.25 की औसत से 221 रन बनाए. जिसकी वजह से मजबूरी में भारतीय चयनकर्ताओं को साई सुदर्शन को पहली बार टेस्ट टीम के स्क्वाड में शामिल करना पड़ा.