Advertisement

आकाश दीप ने बढ़ाई शुभमन गिल की टेंशन, लॉर्ड्स टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की वापसी पर किसका कटेगा पत्ता

Lord Test england vs India: लॉर्ड्स टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की वापसी पक्की है. इस बात पर कप्तान शुभमन गिल भी मुहर लगा चुके हैं. लेकिन अब सवाल ये खड़ा होता है कि आखिर बुमराह के आने पर प्लेइंग इलेवन से किसका पत्ता कटेगा.

Latest News
आकाश दीप ने बढ़ाई शुभमन गिल की टेंशन, लॉर्ड्स टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की वापसी पर किसका कटेगा पत्ता
Add DNA as a Preferred Source

भारत ने एजबेस्टन टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की जगह आकाशदीप को खेलने का मौका दिया था. जिसका फायदा आकाश ने अच्छे तरीके से उठा लिया. आकाश ने स्विंग और सटीक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड के 10 बल्लेबाजों का अपना शिकार बना लिया. जिसने भारत को एजबेस्टन टेस्ट जीतने में अहम भूमिका निभाई.

आकाश के इस प्रदर्शन से टीम मैनेजमेंट और कप्तान शुभमन गिल की मुश्किल को बढ़ा दिया है. क्योंकि लॉर्ड्स टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की वापसी पक्की मानी जा रही है. ऐसे में उनके प्लेइंग इलेवन में वापस आने पर बाहर कौन जाएगा. 

लॉर्ड्स में आकाश की जगह पक्की फिर कौन जाएगा बाहर 

एजबेस्टन टेस्ट में आकाश दीप ने 10 विकेट लिए. जिसमें उनके टेस्ट करियर का पहला 5 विकेट हॉल भी शामिल है. आकाश ने पहली पारी में 4 विकेट लिए. जिसमें उन्होंने बेन डकेट, ओली पोप, हैरी ब्रूक और क्रिस वोक्स का शिकार हुआ था. वही दूसरी पारी में आकाश और भी खतरनाक हो गए. उन्होंने 6 विकेट दूसरी पारी में लिए. जो भारत के जीत में अहम साबित हुई. ऐसे प्रदर्शन के बाद आकाशदीप की जगह लॉर्ड्स टेस्ट के प्लेइंग इलेवन में पक्की मानी जा रही है. 

जसप्रीत बुमराह के लॉर्ड्स टेस्ट में वापसी करने पर प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. जिनका प्रदर्शन पहले 2 टेस्ट में काफी खराब रहा है. एजबेस्टन टेस्ट में प्रसिद्ध को सिर्फ 1 विकेट मिला. वही लीड्स में कृष्णा ने 5 विकेट लिया था. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement