Advertisement

कौन हैं निखिल चौधरी? जिन्हें टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में मिला मौका; गिल-अभिषेक के साथ खेल चुके हैं मैच

Who is Nikhil Chaudhary: ऑस्ट्रेलिया ने दिल्ली के जन्मे निखिल चौधरी को टीम में जगह दी है. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ट्रेविस हेड टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं, जिसके रिप्लेसमेंट के तौर पर निखिल को मौका मिला है.

Latest News
कौन हैं निखिल चौधरी? जिन्हें टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में मिला मौका; गिल-अभिषेक के साथ खेल चुके हैं मैच

Who is Nikhil Chaudhary (Photo X)

Add DNA as a Preferred Source
  • ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 17 जून से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. 
  • ट्रेविस हेड के रिप्लेसमेंट के तौर पर निखिल चौधरी को ऑस्ट्रेलिया की टीम में मौका मिला है. 
  • निखिल चौधरी 60 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं. 
  • गिल, अभिषेक और हरभजन सिंह के साथ निखिल चौधरी खेल मैच खेल चुके हैं

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 17 जून को खेला जाएगा. लेकिन इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वाड में एक बड़ा बदलाव किया है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने दिल्ली के जन्मे निखिल चौधरी को टीम में जगह दी है. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ट्रेविस हेड टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं, जिसके रिप्लेसमेंट के तौर पर निखिल को मौका मिला है. अगर निखिल ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू कर लेते हैं, तो वो 60 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे. आइए जानते हैं कि निखिल चौधरी कौन है और उनका ऑस्ट्रेलिया टीम में सिलेक्शन कैसे हुआ है.

कौन हैं निखिल चौधरी?

निखिल चौधरी को अब तक ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता नहीं मिला है, वो परमानेंट रेजिडेंट हैं. निखिल ने आईसीसी का एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया पूरा कर लिया है, जिसकी वजह वो ऑस्ट्रेलिया की टीम में जगह बना पाए हैं. निखिल का जन्म भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था. उन्होंने भारत के घरेलू क्रिकेट में पंजाब की टीम के लिए खेला हुआ है. इतना ही नहीं, निखिल ने शुभमन गिल, अभिषेक और हरभजन सिंह जैसे स्टार्स खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया है. हालांकि, उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए ट्रायल भी दिया हुआ है. 

निखिल कैसे पहुंचे ऑस्ट्रेलिया?

साल 2020 में निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया गए थे. लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया में लॉकडाउन  लग गया था, जिसकी वजह से वो अपने वहां फंस गए. वो अपने अंकल से मिलने गए थे और उन्हें भी नहीं पता था कि किस्मत ऐसा मोड़ लेगी. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में रहकर कई नौकरियां भी की हुई हैं. पहले उन्होंने एक रेस्टोरेंट में काम किया और फिर पार्सल डिलीवरी बॉय का काम किया. लेकिन फिर पूर्व ऑलराउंडर जेम्स होप्स की शिफारिश पर उन्हें बिग बैश लीग में हरिकेंस टीम में जगह मिल गई. 

निखिल ने बिग बैश लीग 2014 में अपनी टीम को खिताब दिलाने में अहम भुमिका निभाई. उन्होंने 30 से अधिक औसत और 153 के स्ट्राइक रेट से 307 रन बनाए. निखिल ने बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी से भी अपना योगदान दिया. 

निखिल तोड़ सकते हैं 60 साल पुराना रिकॉर्ड

अगर निखिल बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू कर लेते हैं, तो वो 60 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे. दरअसल, पिछले 60 सालों से किसी भी भारतीय मूल के खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट नहीं खेला है. इससे पहले 1960 के दशक में गुजरात के जन्मे लेग स्पिनर रेक्स सेलर्स ने ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए खेला था. उसके बाद से ऐसा कभी नहीं हुआ, जब भारत में जन्मे किसी खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की नेशनल टीम के लिए खेला हो. हालांकि. ऑस्ट्रेलिया के लिए कई भारतीय मूल के खिलाड़ी खेल चुके हैं, जिसमें गुरिंदर संधू और तनवीर संघा का नाम शामिल है. लेकिन इन दोनों का जन्म भारत में नहीं हुआ था. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement