Advertisement

'कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी रहेगी' पाकिस्तान पर फूटा वीरेंद्र सहवाग का गुस्सा; सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Virender Sehwag X Post: पाकिस्तान ने भारत के साथ सीजफायर समझौते तोड़ दिया है. जिसके बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा है.

Latest News
'कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी रहेगी' पाकिस्तान पर फूटा वीरेंद्र सहवाग का गुस्सा; सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
Add DNA as a Preferred Source

भारत के साथ सीजफायर के समझौते ही कुछ घंटों के बाद पाकिस्तान ने इसे तोड़ दिया. पड़ोसी मुल्क की तरफ से जम्मू और पंजाब के इलाके में ड्रोन हमले की कोशिश की थी. जिस हमले को भारतीय सेना नाकाम कर दिया. पाकिस्तान के कायराना हरकत पर भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी भड़ास निकली है. 


वीरेंद्र सहवाग ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें लिखा हुआ है कि 'कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी ही रहती है'. सहवाग के पोस्ट को युजवेंद्र चहल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी स्टोरी पर लगाया है. 

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान

पहलगाम में आतंकियों ने 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी. जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान के आंतकी ठिकानों को हमला किया. जिसमें कई आंतकी ढेर हो गए. पाकिस्तान ने इसके बाद भारत के कई इलाकों पर ड्रोन हमले करने की कोशिश की थी. जिसे भारतीय सेनाओं ने नाकाम कर दिया. 

10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम पर समझौता हुआ. मगर 9 बजे की रात में पाकिस्तान के तरफ से भारत के कई क्षेत्र में हमले करने की कोशिश की गई. जिसको सेना ने विफल कर दिया. 

यहां भी खबर पढ़े - IPL 2025: इन तीन शहरों में होंगे आईपीएल के बचे हुए मुकाबले! BCCI ने तैयार किया अपना प्लान बी

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement