Advertisement

'लड़ाई करवाओगे क्या...' विराट या धोनी कौन है फेवरेट? दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने दिया जवाब

Delhi CM Rekha Gupta on Virat Kohli vs Ms Dhoni: विराट कोहली और एमएस धोनी को लेकर सवाल पर दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गिप्ता ने बड़ा मजेदार जवाब दिया है.

Latest News
'लड़ाई करवाओगे क्या...' विराट या धोनी कौन है फेवरेट? दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने दिया जवाब

Virat Kohli vs Ms Dhoni

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और विराट कोहली के फैन पूरी दुनिया में पाए जाते हैं. सिर्फ आम लोग ही नहीं दुनियाभर के एक्टर, एक्ट्रेस और नेता सभी उनके फैन है. इस बीच भारत की राजधानी दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता से भी विराट और धोनी को लेकर सवाल किए गए थे. इसपर रेखा गुप्ता ने काफी मजेदार जवाब दिए हैं. आइए जानते हैं कि दिल्ली की मुख्य मंत्री ने क्या है. 

दिल्ली की सीएम का कौन है फेवरेट क्रिकेटर?

एक पॉडकास्ट में दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता से पूछा गया कि विराट कोहली या एमएस धोनी में कौन फेवरेट क्रिकेटर है? इसपर रेखा गुप्ता ने कहा, "दोनों ही अच्छे हैं." फिर सीएम से कहा गया है कि आपको एक खिलाड़ी का नाम लेना होगा. इसपर रेखा गुप्ता ने कहा, "आप मुझसे लड़ाई करवाओगे क्या. विराट कोहली की वाइफ अनुष्का भी काफी अच्छी हैं. हालांकि धोनी भी अच्छे हैं." बता दें कि आखिरी में सीएम ने विराट का नाम ही लिया है. 

विराट या गंभीर कौन है फेवरेट? 

विराट कोहली और एमएस धोनी के बाद रेखा गुप्ता ने विराट कोहली और गौतम गंभीर को लेकर पूछा गया. तब रेखा गुप्ता ने हंस पड़ी है और कहां मुझे उनके बारे में पूरा जनना पड़ेगा. रेखा गुप्ता क्रिकेट को कम फॉलो करती हैं. लेकिन अंत में उन्होंने एक खिलाड़ी चुनते हुए कहा कि विराट कोहली तो विराट कोहली हैं. 

केजरीवाल को दी थी करारी शिकस्त

दिल्ली चुनाव में पूर्व सीएम अर्विंद केजरीवाल को रेखा गुप्ता ने करारी शिकस्त दी थी. इससे पहले 10 सालों से दिल्ली की कुर्सी केजरीवाल के हाथों में थी. लेकिन इस बार रेखा गुप्ता ने उस कुर्सी पर अपना कब्जा कर लिया है. अब भारत की राजधानी पर बेजीपी का बोलबाला है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement