Advertisement

सचिन तेंदुलकर का सौ शतकों का रिकॉर्ड टूटना मुश्किल, विराट कोहली के टेस्ट संन्यास के बाद हुआ पक्का!

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने की वजह से सचिन तेंदुलकर के सौ शतकों का रिकॉर्ड सुरक्षित हो गया है. सचिन ने एक इवेंट के दौरान कहा था कि कोहली और रोहित मेरा ये तोड़ सकते हैं.

Latest News
सचिन तेंदुलकर का सौ शतकों का रिकॉर्ड टूटना मुश्किल, विराट कोहली के टेस्ट संन्यास के बाद हुआ पक्का!
Add DNA as a Preferred Source

सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट में 51 और 463 वनडे में 49 शतक बनाये थे. वहीं कोहली ने 123 टेस्ट में 30, 302 वनडे में 51 और 125 टी20 मैचों में एक शतक बनाया है.  सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली दूसरे स्थान पर हैं. जबकि पूर्व कप्तान रोहित ने टेस्ट में 12, वनडे में 32 और टी20 में पांच समेत कुल 49 शतक लगाये हैं. 

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (71) , श्रीलंका के कुमार संगकारा (63) , दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस (62) और हाशिम अमला (55) , श्रीलंका के माहेला जयवर्धने (54) क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. 

वही कोहली के समय पर खेलने वाले इंग्लैंड के जो रूट (53), आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ( 48) और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (48) भी करियर की ढलान पर हैं. उनके भी शतकों के शतक तक पहुंचने की संभावना मुश्किल है. 

36 वर्षीय विराट कोहली की बात करें तो उनकी 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वनडे विश्व कप में खेलने की प्रबल संभावना है. उससे पहले भारत को 27 वनडे ही खेलने हैं. जिनमें बांग्लादेश के खिलाफ अगस्त सितंबर में तीन मैचों की सीरीज शामिल है. 

एशिया कप के बाद अक्तूबर नवंबर में आस्ट्रेलिया में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जायेगी. इसके बाद नवंबर दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेलनी है. इनके अलावा न्यूजीलैंड , अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और श्रीलंका से भी एक दिवसीय सीरीज खेलनी हैं. 

 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement