Advertisement

क्या टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे विराट कोहली? पूर्व कप्तान ने दिया मजेदार जवाब, देखें वीडियो

Virat Kohli Video: सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की वापसी को लेकर मजेदार जवाब दिया है.

Latest News
क्या टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे विराट कोहली? पूर्व कप्तान ने दिया मजेदार जवाब, देखें वीडियो

Virat Kohli (Photo X)

Add DNA as a Preferred Source

सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की वापसी को लेकर मजेदार जवाब दिया है. दरअसल, रविवार 21 जून 2026 को वन8 ग्लोबल का प्रीमियर कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या वो टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे, जिसपर उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया है. हालांकि, विराट के इस जवाब से उनके फैंस का दिल जरूर टूटा होगा. इसके अलावा विराट ने अपनी सबसे यादगार पारी को लेकर भी बात की है. आइए जानते हैं कि किंग कोहली ने क्या जवाब दिया है. 

टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर विराट ने दिया जवाब

वन8 ग्लोबल के प्रीमियर कार्यक्रम में विराट कोहली से मजाक में पूछा गया कि क्या वो टेस्ट क्रिकेट में वापसी करना चाहेंगे, ताकि उनके लाल रंग के जूतों की बिक्री और मुनाफा बढ़ सके? इसपर कोहली ने हंसते हुए कहा, "मैं कम बिक्री होना पसंद करूंगा. मैं टेस्ट क्रिकेट से आगे बढ़ चुका हूं." 

कभी हार न मानने को लेकर क्या बोल किंग कोहली?

विराट कोहली ने इस इवेंट में कभी हार न मानने वाली बात पर टी20 वर्ल्ड कप 2022 की मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताऊ पारी पर भी बात की. उन्होंने उस पारी को याद करते हुए कहा,  मैं ऐसा ही हूं. मुझे ऐसी स्थितियां पसंद हैं, जब लोगों को लगता है कि मैच हाथ से निकल गया है और फिर किसी तरह आप खेल को वापस अपनी तरफ मोड़ लेते हैं. बहुत छोटी उम्र से ही मैं परिस्थितियों को इसी नजरिए से देखता आया हूं और मैंने कभी भी आखिर तक ये नहीं माना कि हम मैच हार गए हैं या हम जीत नहीं सकते और इसी वजह से कई जादुई पल देखने को मिले हैं.

उन्होंने आगे कहा, "मेरे लिए जो घटना हमेशा सबसे खास रहेगी, वो मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया मैच है. बाद में मुझे बताया गया था कि उस समय हमारी जीत की संभावना लगभग तीन प्रतिशत थी. लेकिन मैंने कभी इस तरह नहीं सोचा. यहां तक कि एक प्रतिशत भी काफी होता है. अगर मौका है, तो मौका है, जब तक मैच वास्तव में हार नहीं जाए, तब तक सब कुछ खत्म नहीं होता." 

अपने आक्रामक और बेबाक रवैये पर क्या बोले पूर्व कप्तान?

फिर कोहली से पूछा गया कि क्या 18 साल की उम्र वाले कोहली अपनी आज के व्यक्तित्व की किसी खास खूबी को देखकर हैरान होंगे? इसपर कोहली ने कहा, "शायद वो खुद को इतना शांत कभी सोच भी नहीं सकते थे. उसे शायद उम्मीद होती कि मैं अब भी उतना ही उग्र और जोश से भरा इंसान रहूंगा. लेकिन चीजें बहुत अच्छे तरीके से आगे बढ़ी हैं. आज हम जो कर रहे हैं और जहां हैं. उसे देखकर मुझे गर्व महसूस होता. मुझे लगता है कि मैं किसी भी कमरे में फक्र से प्रवेश कर सकता हूं. मुझे इस बात की कोई झिझक नहीं होगी कि मैं कौन हूं और क्या करने की कोशिश कर रहा हूं. बस अपने विजन और दिल की बात पर भरोसा करना और उसे पूरा विश्वास के साथ निभाना, ये ऐसी बातें हैं जिन पर मुझे गर्व होगा."

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement