Advertisement

विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड, इन 5 दिग्गजों को भी छोड़ा पीछे, बोले- मैं आजाद महसूस कर रहा

विराट कोहली ने इस सीरीज में 12 छक्कों के साथ 24 चौके लगाए हैं. उन्होंने 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुने जाने के बाद कहा, "जब मैं खुलकर खेलता हूं, तो मुझे पता होता है कि मैं छक्के मार सकता हूं.

Latest News
विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड, इन 5 दिग्गजों को भी छोड़ा पीछे, बोले- मैं आजाद महसूस कर रहा

Virat Kohli 

Add DNA as a Preferred Source

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले को 9 विकेट से जीत लिया. इसी के साथ सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. विराट कोहली को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया, जिन्होंने 3 मुकाबलों में 151 की औसत के साथ 302 रन बनाए. इसी के साथ उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रिकॉर्ड तोड़ दिया. विराट कोहली ने रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में 135 रन बनाए. इसके बाद रायपुर में दूसरे वनडे मैच में 102 रन और विशाखापत्तनम में आखिरी मैच में नाबाद 65 रन जड़े.

सीरीज जीतने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में विराट कोहली ने कहा, "मैंने इस सीरीज में जिस तरह से खेला है, वह मेरे लिए सबसे संतोषजनक रहा. मैं मन ही मन बहुत आजाद महसूस कर रहा हूं. मैंने अपने स्तर को बनाए रखने और असर डालने की कोशिश की है. मैं लंबे समय तक और परिस्थिति के अनुसार बल्लेबाजी कर सकता हूं."

कोहली ने कहा, "आपके जीवन में कई ऐसे दौर आते हैं जब आपको खुद पर शक होता है. आप नर्वस महसूस करते हैं, खासकर बैटिंग में, जहां एक गलती आपको भारी पड़ सकती है. यह एक पूरा सफर है. हमें बेहतर होना है. एक बेहतर इंसान बनना है. मैं नकारात्मक सोच के पैटर्न को समझ सकता हूं. इसे जानना और इस पर काम करना मेरे स्वभाव में मदद करता है. मुझे खुशी है कि मैं अभी भी टीम के लिए योगदान दे रहा हूं."

12 छक्कों और 24 चौके जड़े

कोहली ने इस सीरीज में 12 छक्कों के साथ 24 चौके लगाए हैं. उन्होंने 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुने जाने के बाद कहा, "जब मैं खुलकर खेलता हूं, तो मुझे पता होता है कि मैं छक्के मार सकता हूं. पहले मुकाबले में खेली गई पारी इस सीरीज की सबसे अच्छी पारी थी. मैं ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से नहीं खेला था, लेकिन उस दिन की ऊर्जा ने मुझे जोखिम लेने में मदद की."

तेंदुलकर को पीछे छोड़ा

'रन मशीन' विराट कोहली ने 'मास्टर ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' खिताब जीतने का रिकॉर्ड बना लिया. यह अंतरराष्ट्रीय करियर में विराट कोहली का 20वां 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' खिताब था. वहीं, सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 19 बार इस खिताब को जीता. बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (17) इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं, जबकि जैक्स कैलिस (14) और सनथ जयसूर्या (13) इस फेहरिस्त में क्रमश: चौथे और पांचवें पायदान पर हैं.

टेस्ट और टी20 फॉर्मेट ले चुके संन्यास

वनडे फॉर्मेट में यह विराट कोहली का 11वां 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' खिताब रहा. इस फॉर्मेट में वह सनथ जयसूर्या के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर मौजूद हैं. सचिन तेंदुलकर (14) यहां शीर्ष पर हैं, जबकि क्रिस गेल और शॉन पोलक ने 8-8 बार इस अवॉर्ड को जीता है. कोहली टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. अब वह सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही खेलते नजर आते हैं.

(With IANS input)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement