Advertisement

'ये पानी पिलाता है' PBKS-RCB मैच के दौरान विराट कोहली ने मुशीर खान को किया स्लेज, देखें VIDEO

Virat Kohli Sledges Musheer Khan: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच के दौरान विराट कोहली ने मुशीर खान के स्लेज किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Latest News
 'ये पानी पिलाता है' PBKS-RCB मैच के दौरान विराट कोहली ने मुशीर खान को किया स्लेज, देखें VIDEO
Add DNA as a Preferred Source

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से शिकास्त दे दी. जिसके साथ ही वो आईपीएल में चौथी बार फाइनल में पहुंची है. पंजाब के हार की सबसे बड़ी वजह उनकी खराब बैंटिग रही. जिसकी वजह से पीबीकेएस की पूरी टीम सिर्फ 101 रन पर ही ढेर हो गई. मुल्लांपुर में सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड का जादू देखने को मिला. 

इस मैच में मुशीर खान को इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल डेब्यू करने का मौका मिला. जिसमें वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. मगर इन सबसे बीच विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें कोहली पंजाब के मुशीर खान का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. 

ये पानी पिलाता है

पंजाब किंग्स ने अपने 5 विकेट 50 रन के भीतर गंवा दिए थे. जिसके बाद सुयश शर्मा ने शंशाक सिंह को बोल्ड करके छठा झटका दे दिया. इस वजह से पंजाब को इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर मुशीर खान को भेजना पड़ा. जिन्हें प्रभसिमरन सिंह के जगह पर लाया गया था. जब मुशीर अपनी पहली गेंद खेल रहे थे. उस समय स्लीप पर विराट कोहली मौजूद थे. 

विराट कोहली ने इशारे में कहा ये पानी पिलाता है. उनकी हाव-भाव से लग रहा था कि जैसे वो बोल रहे हो कि यार ये तो पानी पिलाता है. इसको बैंटिंग के लिए भेज दिया. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement