Advertisement

Virat Kohli Catch Record: विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा इतिहास, राहुल द्रविड़ को छोड़ा पीछे

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोश इंगलिस का कैच लेते ही विराट कोहली के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. उन्होंने कैच के मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है.

Latest News
Virat Kohli Catch Record: विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा इतिहास, राहुल द्रविड़ को छोड़ा पीछे
Add DNA as a Preferred Source

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने रवींद्र जडेजा की गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस का कैच लेकर बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली.

वो भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने भारत के दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है. पिछले मैच में कोहली  पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से आगे निकल गए थे. 

भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बने कोहली 

विराट कोहली ने जैसे ही जोश इंगलिस का कैच लिए. उनके नाम के साथ एक और बड़ा रिकॉर्ड जुड़ गया. वो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

इससे पहले ये रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम दर्ज था. राहुल द्रविड़ ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 334 कैच पकड़े थे. जोश इंगालिस का कैच लेते ही कोहली के नाम 335 कैच हो गए हैं. 

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल कैच लेने वाले खिलाड़ी 

महेला जयवर्धने - 440 कैच 

रिकी पोंटिंग - 364 कैच 

रॉस टेलर - 351 कैच 

जैक कैलिस - 338 कैच 

विराट कोहली - 335 कैच 

राहुल द्रविड़ - 334 कैच 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement