क्रिकेट
Virat Kohli Emotional Video: आईपीएल के इतिहास में आरसीबी ने 17 साल बाद खिताब का सूखा खत्म किया है. इस जीत की खुशी में विराट कोहली इमोशनल हो गए.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के फाइनल में रॉयल चैंलजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर खिताब जीत लिया है. आरसीबी ने 18 साल बाद आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है. आरसीबी की जीत की खुशी में विराट कोहली अपने इमोशन्स को कंट्रोल नहीं कर पाए, मैच खत्म होने से पहली ही ग्राउंड में बच्चों की तरह रोने लगे. फाइनल आरसीबी की जीत में विराट कोहली का अहम रोल रहा. उन्होंने सबसे ज्यादा 43 बनाए.
रॉयल चैंलजर्स बेंगलुरु 18 साल से IPL ट्रॉपी जीतने का ख्वाब देख रही थी. इसमें सबसे ज्यादा इंतजार विराट कोहली को था. क्योंकि वह जब से आईपीएल शुरू हुआ है, आरसीबी के साथ ही जुड़े हुए थे. आखिरी ओवर जब फेंका जा रहा था. विराट कोहली मैदान में ही इमोशनल हो गए. यह नजारा देखकर फैंस की आंखें भी नम हो गईं. विराट कोहली खुद को काफी कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह आंसू को नहीं रोक पाए.
मैदान में विराट के आंसू बता रहे थे कि इस ट्रॉफी की कितनी बेसब्री से इंतजार था. RCB की टीम चैंपियन बनते ही विराट जमीन पर गिरे और आंखों में आंसू लेकर भावुक तरीके से जश्न मनाया.
The tears say it all 🥹
— IndianPremierLeague (@IPL) June 3, 2025
An 1️⃣8️⃣-year wait comes to an end 👏
Updates ▶ https://t.co/U5zvVhcvdo#TATAIPL | #RCBvPBKS | #Final | #TheLastMile | @imVkohli pic.twitter.com/X15Xdmxb0k
आरसीबी की जीत के बाद विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा की खुशी देखने लायक थी. खेल खत्म होने के बाद उन्होंने विराट को अपने गले लगाया. लेकिन विराट के आंसू तब भी नहीं थमे.
विराट कोहली ने हर बार अपनी टीम आरसीबी को जिताने में थाकत झोंकी है, लेकिन वह खिताब दिलाने में नाकाब रहे थे. लेकिन आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी में विराट कोहली का ख्वाब पूरा हो गया और वह चैंपियन बन गए.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.