Advertisement

R Ashwin पर TNPL में लग था बॉल टैंपरिंग का आरोप, अब मिल गई क्लीन चिट; जानें क्या है पूरा मामला?

TNPL 2025: तमिलनाडु प्रीमियर लीग में टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर आर अश्विन पर बॉल टेंपरिंग जैसे आरोप लगे हैं. हालांकि अब उन्हें और उनकी टीम को क्लीन चिट मिल गई है.

Latest News
R Ashwin पर TNPL में लग था बॉल टैंपरिंग का आरोप, अब मिल गई क्लीन चिट; जानें क्या है पूरा मामला?

R Ashwin

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस समय तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2025 खेल रहे हैं, जहां अश्विन बुरा फंस गए थे. दरअसल, अश्विन पर टीएनपीएल 2025 में बॉल टेंपरिंग का आरोप लगा था. लेकिन अब उनके लिए राहत की खबर आ रही है कि उन्हें क्लीन चिट मिल गई है. TNPL 2025 में मदुरै पैंथर्स ने उनपर ये गंभीर आरोप लगाया था. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है और अब क्लीन चिट देते हुए टीएनपीएल ने क्या कहा है. 

अश्विन पर लगा था बॉल टेंपरिंग का आरोप

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2025 के दौरान फ्रेंचाइजी मदुरै पैंथर्स के कोच शिजीत चंद्रन ने शिकायत में लिखा, "हमारी पारी के दौरान गेंद अच्छी नहीं थी और उसकी स्थिति तेजी से खराब हो रही थी. इससे बल्लेबाजों को परेशानियां उठानी पड़ी. पावरप्ले के बाद ऐसा लग रहा था कि बल्लेबाज क्रिकेट बॉल नहीं पत्थर से खेल रहे हों. हमारा मानना है कि डिंडीगुल की टीम ने गेंद के साथ छेड़छाड़ की है. उन्होंने गेंद की स्थिति बदलने के लिए ऐसी तौलिया का इस्तेमाल किया है, जिससे पहले से ही रफनिंग एजेंट लगा था. ये खेल भावना और धोखाधड़ी के बराबर है."

TNPL ने अश्विन को दिया क्लीन चिट

तामिननाडु प्रीमियर लीग ने आर अश्विन की टीम को क्लीन चिट दे दी है. टीएनपीएल के सीईओ प्रसन्ना कन्नन ने कहा, "हमें गेंद से छेड़छाड़ का कोई सबूत नहीं मिला है. उन्होंने ये भी स्पष्ट किया है कि टीम ने जिन तौलियों का इस्तेमाल किया है, वो टीएनपीएल से ही मिले थे. मैच के दौरान अंपायर और मैच रेफरी ने गेंद पर पूरी तरह नजर रखी थी. लगाए गए आरोपों पर आधारित और मैच के बाद के हैं. मदुरै फ्रेंचाइजी के पास वीडियो, फोटो या गवाह हो, तो वो 17 जून की दोपहर 3 बजे स्वतंत्र जांच की मांग कर सकते हैं."

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement