क्रिकेट
भारत ने 29 जून 2024 के दिन टी20 विश्व कप का खिताब जीता था.जिसमें हार्दिक पांड्या ने अहम भूमिका निभाई थी. एक पूरे होने पर हार्दिक ने खास वीडियो शेयर किया है.
भारत ने लंबे समय के बाद टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता था. जिसमें हार्दिक पांड्या ने अहम भूमिका निभाई. वर्ल्ड कप 2024 की पहली एनिवर्सरी पर हार्दिक ने इमोशनल वीडियो शेयर किया है. भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 11 साल के बाद आईसीसी खिताब अपने नाम किया था. खिताबी मुकाबले में सूर्यकुमार यादव का कैच आज भी फैंस के मन में बसा हुआ.
भारत ने एक साल पहले 29 जून 2024 को पुरुष टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. यह खिताब भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था. जो साल 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे. फाइनल में विराट कोहली ने 76 रन जड़े. वही अक्षर पटेल के बल्ले से 47 रन की अहम पारी देखने को मिली थी. जबकि गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक की घातक बॉलिंग देखने को मिली थी.
हार्दिक पांड्या ने बल्ले से 2 गेंद पर 5 रन बनाए. लेकिन उनका गेंदबाजी स्पेल भारत के लिए जीवनदान था. उन्होंने हेनरिक क्लासेन का विकेट लेकर मैच में भारत की वापसी करवाई. हार्दिक ने 3 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट झटके.
A day I'll never forget. A day we'll never forget. For all of us, India 🇮🇳❤️ pic.twitter.com/gWxxbdcCv0
— hardik pandya (@hardikpandya7) June 29, 2025
हार्दिक ने कहा कि वो दिन जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता. वो दिन जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे. हम सभी के लिए खास दिन. हार्दिक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में मैच का आखिरी ओवर डाला था.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.