Advertisement

आईपीएल 2025 के लिए भारत लौटे ये विदेशी खिलाड़ी, कितने क्रिकेटरों ने किया मना; देखें पूरी लिस्ट

IPL 2025, Foreign Players Update: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से आईपीएल 2025 एक हफ्ते के लिए स्थगित हो गया था. जिसकी वापसी 17 मई से हो रही है. आइए जानें कितने विदेश खिलाड़ी वापस लीग खेलने के लिए लौटेंगे और कितने नहीं आएंगे.

आईपीएल 2025 के लिए भारत लौटे ये विदेशी खिलाड़ी, कितने क्रिकेटरों ने किया मना; देखें पूरी लिस्ट
Add DNA as a Preferred Source

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को 1 हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया था. जिसकी वजह से विदेशी खिलाड़ी अपने वतन लौट गए थे. लेकिन 9 दिन के बाद 17 मई से आईपीएल दोबारा शुरु होने जा रहा है. जिसमें से कुछ विदेशी खिलाड़ी भारत लौट रहे हैं. वही कई क्रिकेटरों ने वापस आईपीएल 2025 का हिस्सा दोबारा बनाने से मना कर दिया है. जिसकी वजह से फ्रेंचाइजी को बड़ा झटका लगा है. 

जिसमें बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी 26 मई के बाद अपने वतन वापस लौट जाएंगे. कुछ इसी तरह का हाल इंग्लैंड के खिलाड़ियों का भी है. उन्हें 29 मई से वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू बॉल की सीरीज खेलनी है. आइए जानें कितने खिलाड़ी अबतक आईपीएल 2025 के लिए भारत लौट चुके हैं. वही कई क्रिकेटरों ने भारत आने से मना कर दिया है. 

भारत लौटे ये विदेशी खिलाड़ी 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के टिम डेविड, रोमारियो शेपर्ड, फिल सॉल्ट, जैकब बेथेल और लुंगी एनगिडी अपनी टीम के साथ जुड़ चुके है. नुवान तुषारा और जोश हेजलवुड को लेकर तस्वीरें अभी तक साफ नहीं हुई है. वही मुंबई इंडियंस के विल जैक्स, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, कॉर्बिन बॉश,बेवॉन जैकब्स और रयान रिकेल्टन लौट आए है. लेकिन उसमें से कुछ खिलाड़ी प्लेऑफ में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. 

कोलकाता नाइट राइडर्स के एनरिक नॉर्ट्ज, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, स्पेंसर जॉनसन टीम का हिस्सा बन गए हैं. वही मोईन अली और रोवमन पॉवेल अब आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. ऐसा दावा किया मीडिया रिपोर्ट्स में किया गया है. हालांकि इसकी पुष्टि अभी केकेआर की तरफ से नहीं हुई है. वही गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के लगभग सभी विदेशी खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ गए हैं.  वही सीएसके के नूर अहमद, डेवाल्ड ब्रेविस, मथीशा पथिराना, डेवोन कॉनवे टीम के साथ जुड़ गए हैं.

इन क्रिकेटरों ने आने से किया मना 

मिचेल स्टार्क, फॉफ डू प्लेसिस अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा इस सीजन नहीं बनेंगे. वही फ्रेजर-मैकगर्क चोटिल होने की वजह से बाकी पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं. उनके जगह दिल्ली ने मुस्तफिजुर रहमान को अपने साथ जोड़ा है. हालांकि अभी वो बांग्लादेश की टीम के साथ यूएई दौरे पर हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement