Advertisement

'तीन साल का इंतजार खत्म हुआ', रिंकू सिंह से सगाई के बाद प्रिया सरोज का रिएक्शन हुआ वायरल

भारत के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की लखनऊ में 8 जून को सगाई हो गई. जिसमें देशभर के कई बड़े हस्ती शामिल हुए. अब रिंकू से सगाई के बाद प्रिया का रिएक्शन सोशल मीडिया पर सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Latest News
'तीन साल का इंतजार खत्म हुआ', रिंकू सिंह से सगाई के बाद प्रिया सरोज का रिएक्शन हुआ वायरल
Add DNA as a Preferred Source

सांसद प्रिया सरोज ने क्रिकेटर रिंकू सिंह से सगाई करने के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में बताया कि इस दिन के लिए उन्हें कितना लंबा इंतजार करना पड़ा. प्रिया सरोज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह दिन लगभग तीन साल से हमारे दिलों में बसा हुआ था. इंतजार का हर पल सार्थक था. सगाई पूरे दिल से और हमेशा के लिए साथ रहने के लिए हुई. 

रिंकू और प्रिया के सगाई में परिवारों के अलावा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, राम गोपाल यादव और शिवपाल यादव सहित कई प्रमुख नेता समारोह में शामिल हुए. वही पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पीयूष चावला, भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे. उन्होंने जोड़े को उनके विशेष दिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं. 

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला दोनों को शुभकामनाएं देने के लिए समारोह में मौजूद थे. वही इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज की वजह से कई क्रिकेटर इस सगाई समारोह का हिस्सा नहीं बन सके. क्योंकि टीम इंडिया टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड रवाना हो चुकी है. रिंकू सिंह भारत के लिए दो वनडे और 33 टी20 मैच खेले हैं. वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं. रिंकू आईपीएल 2024 में खिताब जीतने वाली कोलकाता टीम का हिस्सा थे. 

वही 26 वर्षीय प्रिया सरोज जौनपुर के मछलीशहर क्षेत्र से पहली बार लोकसभा सांसद बनी हैं. वो पेशे से वकील हैं. प्रिया देश की सबसे युवा सांसदों में से एक हैं.  प्रिया 2024 लोकसभा चुनाव में दिग्गज भाजपा नेता बी.पी. सरोज को 35,000 से अधिक मतों से हराकर मछलीशहर की सांसद चुनी गईं. उनके पिता तुफानी सरोज तीन बार के सांसद और उत्तर प्रदेश के केराकत से वर्तमान विधायक हैं. रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई रविवार को लखनऊ में हुई। दोनों की शादी 18 नवंबर को वाराणसी के ताज होटल में होगी.
 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement