Advertisement

'दबाव में घबरा गया'...लारा के 400 रन वाले रिकॉर्ड को ना तोड़ने पर वियान मुल्डर पर भड़के क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल साउथ अफ्रीका के कप्तान वियान मुल्डर पर भड़क उठे हैं. दरअसल जिंबाब्वे के खिलाफ मुल्डर के पास ब्रायन लारा के 400 रन का रिकॉर्ड तोड़ने का गोल्डन चांस था. लेकिन उन्होंने 367 रन पर ही पारी घोषित कर दी.

Latest News
'दबाव में घबरा गया'...लारा के 400 रन वाले रिकॉर्ड को ना तोड़ने पर वियान मुल्डर पर भड़के क्रिस गेल
Add DNA as a Preferred Source

साउथ अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान वियान मुल्डर के पास जिंबाब्वे के खिलाफ ब्रायन लारा के 400 रन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था. लेकिन 367 रन पर उन्होंने अफ्रीका की पारी घोषित कर दी. जबकि टेस्ट मैच को वो दूसरे दिन का दूसरा सेशन ही था. क्रिस गेल ने कहा कि 'वह घबरा गए और गलती कर बैठे'. वियान मुल्डर ने हालांकि मैच के बाद कहा कि उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा के सम्मान में पारी 626 रन पर घोषित करने का फैसला किया था.  

किस गेल ने ‘टॉकस्पोर्ट’ से बातचीत के दौरान कहा कि आप 367 रन पर थे तो आपको रिकॉर्ड बनाने की कोशिश तो करनी चाहिए थी. अगर आप दिग्गज बनना चाहते हैं. तो आप दिग्गज कैसे बनेंगे? दिग्गज बनने के साथ ही रिकॉर्ड भी बनते हैं.

मुझे लगता है कि यह उनकी तरफ से एक गलती थी. उन्होंने रन बनाने की कोशिश ही नहीं की. हमें नहीं पता कि वह रन बना पाते या नहीं. लेकिन उन्होंने 367 पर पारी घोषित कर दी और उन्होंने वही कहा जो उन्हें कहना था. 

बड़ा मौका गंवा दिया 

किस गेल ने कहा कि टेस्ट मैच में 400 रन बनाने का मौका जिंदगी में एक बार ही मिलता है. नौजवान, तुमने बहुत बड़ा मौका गंवा दिया. मुल्डर ने कहा था कि ब्रायन लारा एक दिग्गज हैं. उनके कद का खिलाड़ी यह रिकॉर्ड बनाए रखने का हकदार है.  गेल को लगता है कि मुल्डर दबाव में घबरा गए थे.

आगे उन्होंने कहा कि अगर मुझे 400 रन बनाने का मौका मिलता तो मैं 400 रन बना लेता. ऐसा अक्सर नहीं होता. आपको नहीं पता कि आप कब दोबारा तिहरा शतक बनाएंगे. जब भी आपको ऐसा मौका मिलता है तो आप उसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करते हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement