क्रिकेट
Team India Super-8 Schedule: भारत के सुपर-8 के मुकाबले किन टीमों के खिलाफ खेले जाएंगे. जानते हैं कि भारत सुपर-8 में कब, कहां और किसके खिलाफ मैच खेलेगी.
पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर भारतीय टीम ने सुपर-8 में क्वालिफाई कर लिया है. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले खेलते हुए 175 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान सिर्फ 114 रनों पर ही ढेर हो गया. अब भारत को ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलना है, जो 18 फरवरी को खेला जाएगा. लेकिन अब फैंस सोच रहे होंगे कि भारत के सुपर-8 के मुकाबले किन टीमों के खिलाफ खेले जाएंगे. आइए जानते हैं कि भारत सुपर-8 में कब, कहां और किसके खिलाफ मैच खेलेगी.
अब तक तीन टीमों ने किया क्वालिफाई
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक चारों ग्रुप में से केवल तीन टीमों ने ही क्वालिफाई किया है. इस में ग्रुप ए से भारत, ग्रुप से अभी किसी भी टीम ने क्वालिफाई नहीं किया है. ग्रुप सी से वेस्टइंडीज और ग्रुप डी से साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 में क्वालिफाई कर लिया है. वहीं ग्रुप से पाकिस्तान या यूएसए, ग्रुप बी से श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया या जिम्बाब्वे, ग्रुप सी से इंग्लैंड और ग्रुप डी से न्यूजीलैंड क्वालिफाई कर सकती है.
| मैच | तारीख | समय | वेन्यू |
| भारत बनाम वेस्टइंडीज (संभावित) | 22 फरवरी, रविवार | 7 बजे | ईडन गार्डन्स, कोलकाता |
| भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया/ जिम्बाब्वे (संभावित) | 26 फरवरी, गुरुवार |
7बजे |
एमए.चिदंबरम, चेन्नई |
| भारत बनाम साउथ अफ्रीका (संभानिव) | 1 मार्च, रविवार | 7 बजे | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
कैसा है टीम इंडिया का शेड्यूल?
प्री सीडिंग के अनुसार, भारतीय टीम सुपर-8 में वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया या जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले खेलेगी. ये सभी मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगे. इसके अलावा भारतीय टीम कोलकाता के ईडन गार्डन, चेन्नई के एमए चिदंबरम और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबले खेलेगी. ये शेड्यूल प्री सीडिंग के तहत है.
कैसे तय की गई है सीडिंग?
आईसीसी ने टूर्नामेंट से पहले ही सुपर-8 की टीमों की सीडिंग तय कर दी थी. इस अनुसार, एक्स ग्रुप में भारत को एक्स 1, ऑस्ट्रेलिया को एक्स 2, वेस्टइंडीज को एक्स 3 और साउथ अफ्रीका को एक्स 4 की सीडिंग दी गई है. हालांकि वाई ग्रुप में इंग्लैंड को वाई 1, न्यूजीलैंड को वाई 2, पाकिस्तान को वाई 3 और श्रीलंका को वाई 4 सीडिंग दी गई है. वहीं ऑस्ट्रेलिया पर तलवार लटक रही है और टीमों को अबने बचे हुए दोनों मुकाबले हर हाल में जीतने ही होंगे. वरना ऑस्ट्रेलिया की जगह जिम्बाब्वे क्वालिफाई कर लेगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.