Advertisement

Team India Schedule: अब कब मैदान पर नजर आएंगे विराट-रोहित? जानें कैसा है 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूल

Team India Schedule for 2026: ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि अब रोहित और विराट अब कर मैदान पर नजर आएंगे. आइए जानते हैं कि 2026 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल कैसा है और टीम किन टीमों के खिलाफ खेलेगी.

Latest News
Team India Schedule: अब कब मैदान पर नजर आएंगे विराट-रोहित? जानें कैसा है 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूल

Rohit Sharma Virat Kohli (Photo ESPN)

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड का दौरा किया था, जहां टीम ने 5 मैचों की टी20 सीरीज और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली. हालांकि, टीम इंडिया ने 4-0 से टी20 और 2-1 से वनडे सीरीज गंवाई थी. वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली का जलवा नजर आया, लेकिन टीम इंडिया को सीरीज गंवानी पड़ी. ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि अब रोहित और विराट अब कर मैदान पर नजर आएंगे. आइए जानते हैं कि 2026 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल कैसा है और टीम किन टीमों के खिलाफ खेलेगी. 

जिम्बाब्वे का दौरा करेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे बाद जिम्बाब्वे का दौरा करना है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है, जिसका पहला मैच 23 जुलाई, 2026 को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 25 जुलाई और तीसरा 26 जुलाई को खेला जाएगा. 

  • पहला T20- 23 जुलाई 2026 (हरारे)
  • दूसरा T20- 25 जुलाई 2026 (हरारे)
  • तीसरा T20- 26 जुलाई 2026 (हरारे)

जिम्बाब्वे सीरीज के लिए टीम इंडिया- श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर).

जिम्बाब्वे के बाद श्रीलंका का दौरा करेगी टीम इंडिया

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया का श्रीलंका का दौरा करना है. भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मैच 15 अगस्त और दूसरा मैच 23 अगस्त, 2026 को खेला जाएगा. 

  • पहला टेस्ट मैच-15 अगस्त 2026 (गाले)
  • दूसरा टेस्ट मैच- 23 अगस्त 2026 (कोलंबो)

श्रीलंका के बाद वेस्टइंडीज से घरेलू सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बाद टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेजी. भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज 27 सितंबर 2026 से 3 अक्टूबर तक खेली जाएगी, जबकि टी20 सीरीज 6 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक खेली जाएगी. 

  • पहला ODI- 27 सितंबर 2026 (तिरुवनंतपुरम)
  • दूसरा ODI- 30 सितंबर 2026 (गुवाहाटी)
  • तीसरा ODI- 3 अक्टूबर 2026 (मोहाली)
  • पहला T20- 6 अक्टूबर 2026 (लखनऊ)
  • दूसरा T20- 9 अक्टूबर 2026 (रांची)
  • तीसरा T20- 11 अक्टूबर 2026 (इंदौर)
  • चौथा T20- 14 अक्टूबर 2026 (हैदराबाद)
  • पांचवां T20- 17 अक्टूबर 2026 (बेंगलुरु)

वेस्टइंडीज के बाद न्यूजीलैंड जाएगी टीम इंडिया

जिम्बाब्वे, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड का दौरा  करना है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज और 5 वनडे मैचों की सीरीज और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. टी20 सीरीज 22 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक खेली जाएगी, जबकि वनडे सीरीज 4 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक खेली जाएगा. वहीं टी20 सीरीज 19 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक खेली जाएगी. 

  • 5 T20 मैचों की सीरीज- 22 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026
  • 5 ODI मैचों की सीरीज- 4 नवंबर से 15 नवंबर 2026
  • 2 टेस्ट मैचों की सीरीज- 19 नवंबर से 27 नवंबर 2026
Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement