Advertisement

Team India Schedule 2025: अब इस साल कब एक्शन में दिखेंगे भारतीय खिलाड़ी? यहां देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Team India Schedule 2025: इंग्लैंड दौरे के अब 2025 में टीम इंडिया का शेड्यूल कुछ ऐसा है. फैंस के लिए पूरा साल काफी बिजी रहने वाला है.

Latest News
Team India Schedule 2025: अब इस साल कब एक्शन में दिखेंगे भारतीय खिलाड़ी? यहां देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Team India Schedule 2025

Add DNA as a Preferred Source

भारत क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है. अब क्रिकेट फैंस टीम इंडिया के अगले दौरे या मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि इंग्लैंड से लौटने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को कुछ दिनों का ब्रेक मिला है. क्योंकि टीम इंडिया को अगला टूर्नामेंट एशिया कप 2025 खेलना है और टेस्ट टीम में ऐसे कई खिलाड़ी थे, जो एशिया कप के लिए टीम में चुने जाने हैं. आज हम आपको बताएंगे कि 2025 में अब टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल कैसा है. 

एशिया कप में एक्शन में दिखेगी टीम इंडिया

एशिया कप 2025 का आगाज अगले महीने 9 सितंबर से खेला जाएगा. टीम इंडिया अब डायरेक्ट यही टूर्नामेंट खेलते हुए नजर आएगी. ये टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जबकि यूएई के अबू धाबी और दुबई में इसके मुकाबले खेले जाने हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को भिड़ंत होनी है. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी सीरीज

एशिया कप के बाद टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलनी है. ये टीम इंडिया की घरेलू सीरीज होगी. हालांकि भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मुकाबले खेले जाने हैं. 

  • पहला टेस्ट 2 से 6 अक्टूबर (अहमदाबाद)
  • दूसरी टेस्ट- 10 से 14 अक्टूर (दिल्ली)

ऑस्ट्रेलिया का दौरा

एशिया कप और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जहां टीम को तीन वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. 

  • पहला वनडे 19 अक्टूबर (पर्थ)
  • दूसरी वनडे 23 अक्टूबर (एडिलेड)
  • तीसरा वनडे 25 अक्टूबर (सिडनी)
  • पहला टी20 29 अक्टूबर (कैनबरा)
  • दूसरी टी20 31 अक्टूबर (मेलबर्न)
  • तीसरा टी20 2 नंवबर (होबार्ट)
  • चौथा टी20 6 नंवबर (गोल्ड कोस्ट)
  • पांचवां टी20 8 नंवबर (ब्रिस्मेन)

साउथ अफ्रीका का भारत दौरा

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलेने के बाद भारत आना है, जहां टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेली जाएगी. दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट, तीन वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. 

  • पहला टेस्ट 14 से 18 नंबर (कोलकाता)
  • दूसरा टेस्ट 22 से 26 नवंबर (गुवाहाटी)
  • पहली वनडे 30 नवंबर (रांची)
  • दूसरा वनडे 3 दिसंबर (रायपुर)
  • तीसरा वनडे 6 दिसंबर (विशाखापट्टनम)
  • पहला टी20 9 दिसंबर (कटक)
  • दूसरी टी20 11 दिसंबर (मुल्लांपुर)
  • तीसरा टी20 14 दिसंबर (धर्मशाला)
  • चौथा टी20 17 दिसंबर (लखनऊ)
  • पांचवां टी20 19 दिसंबर (अहमदाबाद)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement