Advertisement

SRH vs MI Weather Report: बारिश बिगाड़ेगी एसआरएच-एमआई का खेल? जानें कैसा है हैदराबाद के मौसम का हाल

SRH vs MI Weather Report: सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 41वां मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा. यहां देखें मौसम का हाल कैसा रहेगा.

Latest News
SRH vs MI Weather Report: बारिश बिगाड़ेगी एसआरएच-एमआई का खेल? जानें कैसा है हैदराबाद के मौसम का हाल

SRH vs MI Weather Report

Add DNA as a Preferred Source

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 41वां मुकाबला  राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस की सीजन की शुरुआत काफी खराब गई थी. लेकिन अब एमआई ने तगड़ी वापसी की है और लगातार जीत हासिल कर रही है. वहीं एसआरएच का प्रदर्शन असधारण रहा है और टीम अंक तालिका में 9वें स्थान पर हैं. ऐसे में अब हैदराबाद अपने घर पर एमआई को हराकर वापसी करना चाहेगी. आइए जानते हैं कि हैदराबाद में मैच के दौरान मौसम का हाल कैसा रहेगा. 

हैदराबाद की वेदर रिपोर्ट

AccuWeather की रिपोर्ट के अनुसार, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले के दौरान 23 अप्रैल को मौसम साफ रहने की उम्मीद है. फैंस के लिए अच्छी बात ये है कि मैच के दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 37 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं नमी भी लगभग 33 प्रतिशत रह सकती है. 

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम अब तक आईपीएल 81 मुकाबले खेले गए हैं. ऐसे में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 35 बार जीत हासिल की है. वहीं रनों का पीछा करने वाली टीम को 46 बार जीत मिली है. इस मैदान पर टॉस अहम भुमिका निभाता है, क्योंकि टॉस जीतने वाली टीम 51 बार जीती है. 

सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, ईशान मलिंगा, अभिनव मनोहर, जयदेव उनादकट, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, कामिंडु मेंडिस, अथर्व तायदे, सिमरजीत सिंह और स्मरण रविचंद्रन.

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रोबिन मिंज, रयान रिकेल्टन, श्रीजीत कृष्णन, बेवॉन जैकब्स, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सैंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कोर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, करन शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, सत्यनारायण पेनमत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान और जसप्रीत बुमराह.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement