Advertisement

SRH vs DC Pitch Report: हैदराबाद में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का होगा दबदबा, जानें कैसी है पिच रिपोर्ट

SRH vs DC Pitch Report: आईपीएल 2025 का 53वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशल स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां पिच रिपोर्ट जान सकते हैं.

Latest News
SRH vs DC Pitch Report: हैदराबाद में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का होगा दबदबा, जानें कैसी है पिच रिपोर्ट

SRH vs DC Pitch Report

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 का 53वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशल स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले दिल्ली ने हैदराबाद को 7 विकेट से मात दी थी. लेकिन अब एसआरएच अपनी हार का बदला दिल्ली को अपने घर पर हराकर पूरा करेगी. लेकिन डीसी के सभी खिलाड़ी फॉर्म में है और उन्हें हराना इतना आसान नहीं होगा. आइए जानते हैं कि हैदराबाद की पिच रिपोर्ट कैसी है और यहां गेंदबाज या बल्लेबाज किसे फायदा मिलता है. 

एसआरएच वर्सेस डीसी मैच के राजीव गांधी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को लिए अनुकूल मानी जाती है. इस मैदान पर काफी हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. गेंदबाजों के लिए ये पिच किसी कब्रिस्तान से कम नहीं है. हालांकि टॉस इस मैदान पर अहम भुमिका निभाता है. यहां टीमें पहले बल्लेबाजी करना ज्यादा पसंद करती हैं. 

राजीव गांधी का आईपीएल रिकॉर्ड 

राजीव गांधी स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 82 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 35 बार जीत हासिल की है, जबिक 47 बार रनों का पीछा करने वाली टीम जीती है. इस मैदान पर पहली पारी का औसतन स्कोर 163 रनों की है. यहां पर 21 बार टीमों ने 200 रनों का आंकड़ा पार किया है. 

एसआरएच बनाम डीसी हेड टू हेड

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान हैदराबाद की टीम ने 13 बार जीत हासिल की है. वहीं दिल्ली ने 12 मुकाबले जीते हैं. हालांकि हैदराबाद का दिल्ली पर पलड़ा भारी है. लेकिन इस बार टीम के लिए जीत जरूरी आसान नहीं होने वाली है.

सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, अथर्व तायडे, सिमरजीत सिंह, स्मरण रविचंद्रन और ईशान मलिंगा.

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), करुण नायर, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, त्रिपुराना विजय, डोनोवन फरेरा, मोहित शर्मा, माधव तिवारी, दर्शन नालकंडे, टी नटराजन, अजय जादव मंडल और मन्वंत कुमार एल.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement